गोद में बच्चा लेकर पहुंची युवती…आरक्षण के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन; पुलिस ने महिलाओं के साथ भी की बर्बरता-Video
Resevation Hatao Andolan: देश के तमाम हिस्सों में आरक्षण और यूजीसी के खिलाफ सवर्णों का जारी आंदोलन दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंच गया है. जहां नीट छात्र हर्ष दुबे के नेतृत्व में जंतर मंतर पर आंदोलन जारी है तो वहीं दिल्ली के रामलीला मैदान में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में बड़ा धरना प्रदर्शन जारी है. उनके साथ राजस्थान की महिलाएं बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंची हैं.
सैलाब है ये जो अब पीछे नहीं हटने वाला!
आरक्षण हटाओ आंदोलन की स्थाई परमीशन के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है, थोड़ी देरा में सुनवाई होगी ।
आंदोलन तब तक चलेगा जब तक जीत हमारी नहीं होगी। pic.twitter.com/3dRbS0Zatf
— Ankur Mishra (@Ankur_mishra32) August 22, 2026
तो वहीं एक महिला इस आंदोलन में बच्चा गोद में लेकर पहुंची और कहा कि आरक्षण जब तक रहेगा तब तक सवर्ण समाज के बच्चों का भविष्य सुरक्षित नहीं है. तो वहीं बड़ी संख्या में करणी सेना के नेतृत्व में राजस्थान से पहुंची महिलाएं आरक्षण के खिलाफ जमकर विरोध कर रही हैं.
दिल्ली जंतर मंतर महिलाओं के साथी बर्बरता की गई जिस तरीके से वो आतंक वादी है
#UGC_RollBack #ViralVideo #UGC #RHA #सवर्ण_समाज pic.twitter.com/kVEZP2PZrh— Pandit Brijendra Shukla Principal National Secret (@shuklajimp) August 22, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं एक और जहां आरक्षण का विरोध कर रही हैं तो वहीं राजस्थान के पारम्परिक परिधान में पहुंचीं महिलाएं अपनी संस्कृति का संदेश देती भी दिख रही हैं.
सुप्रीम कोर्ट के वकील अनिल मिश्रा पहुंचे जंतर मंतर आरक्षण हटाओ आंदोलन में हुए शामिल। pic.twitter.com/lp0NkAOIhA
— सूर्य प्रकाश मिश्र (@SURYAJNP) August 21, 2026
सिर से जरा भी पल्ला हटता है तो तुरंत वो सिर पर पल्ला ठीक करती दिख रही हैं तो वहीं सवर्ण समाज के जेन जी लाठी चला रही पुलिस से आप कह कर बात कर रहे हैं.
लोग जंतर-मंतर फिर से पहुचने लगे 🔥#ReservationReformआंदोलन pic.twitter.com/3I4gOFY0NK
— ब्राह्मण साहब 🚩🐯 (@BRAHMAN_BR28) August 22, 2026
सोशल मीडिया पर देर रात वीडियो सामने आया है कि पुलिस जंतर मंतर से आंदोलनकारियों को हटा रही है तो वहीं कुछ को लाठियां भी लगी हैं.
View this post on Instagram
पानी तक नहीं ले जाने दिया जा रहा है
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-आरक्षण के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू…Gen Z ने सम्भाला मोर्चा-Video