Bhagat Singh Jayanti: लाहौर कांड से भगत सिंह ने हिला दी थी अंग्रेजी सरकार की नींव
Bhagat Singh Jayanti: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत के तत्वाधान में लाहौर कांड के शहीद भगत सिंह की 119 वी जयंती मनाई गई. इस मौके पर भगत सिंह मार्केट लाटूश रोड स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया।
समिति के कार्यकर्ताओं ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें एक राष्ट्र समर्पित क्रांतिवीर बताया। प्रतिमा स्थल पर आयोजित युवा चेतना सभा की अध्यक्षता करते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा कि देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने में भगत सिंह ने दल के कमांडर इन चीफ चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर लाहौर कांड एसेंबली बम को अंजाम देकर विदेशी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी।
उन्होंने गोरी सरकार के द्वारा लाए गए काले कानून के खिलाफ बम का धमाका कर बहरे लोगों तक अपनी आवाज बुलंद कर कड़ा प्रतिरोध का जनता पर थोपे गए इस काले कानून को वापस लेने की मांग की थी। मात्र 23 वर्ष की उम्र में फांसी का फंदा चूमकर उन्होंने संपूर्ण देश की युवाओं में जो क्रांति को जगाई थी।
वह निरंतर ज्वाला बनकर 1947 देश की आजादी तक चलती रही थी। आज हम सभी को उनके शोषण मुक्त समाजवादी समाज बनाने तथा युवा में राष्ट्रीय चेतनापैदा करने से भ्रष्टाचार कुर्तियां को मिटाने का संकल्प लिया। यही शहीदों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी समिति के प्रयास से संसद में लगी आदमकद भगत सिंह की प्रतिमा सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी।
सभा का संचालन महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी संदीप साहू ने किया। सभा में रवि भूषण पांडे ,विकास मल्होत्रा, अनिल त्रिपाठी, श्याम सोनकर, समाजसेवीका प्रतिभा साहू, राजेश सोनकर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उपमा पांडे ,मोहम्मद सारिक , दीनानाथ द्विवेदी ,आकाश गुप्ता, संजय त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।