प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने छत से लगाई छलांग… मौत; रूम में मिला कटा प्राइवेट पार्ट और ग्राइंडर-Video

September 26, 2026 by No Comments

Share News

Premananda Maharaj: उत्तर प्रदेश के वृंदावन से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां वराह घाट मार्ग पर गऊ कृपा कुंज आश्रम की छत से गिरकर संत प्रेमानंद महाराज के साधक (परिकर) की मौत हो गई है. कथित तौर पर इस घटना को आत्महत्या माना जा रहा है. खबर है कि छत से नीचे गिरने के बाद अन्य साधक उनको तुरंत अस्पताल ले गए थे लेकिन चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साधक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ मिला है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस फिलहाल आश्रम की जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है.

पुलिस ने मीडिया को बताया कि वराह घाट के पास गऊ कृपा कुंज के नाम से आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के करीब 40- 50 साधक रहते हैं. यह चार मंजिल कुंज है. यहां पर साधक राधारानी की उपासना करते हैं. शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे आश्रम की चौथी मंजिल से एक साधक ने छलांग लगाने की खबर मिली. वह आश्रम से करीब छह फुट की दूरी पर सड़क पर गिरे जिसके मौके प अफरा तफरी मच गई.

उनकी पहचान 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण के रूप में हुई है. वह जबलपुर के रहने वाले छे. साधक की धोती कमर से नीचे खून से लथपथ मिली और मुंह से भी खून निकल रहा था. चिकित्सकों ने जांच के दौरान प्राइवेट पार्ट कटा पाया. इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम गृह पर भेज दिया गया है. फिलहाल आगे की किसी भी जानकारी के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है तो वहीं आश्रम में भी फोरेंसिंक टीम जांच करने में जुटी है.

मौके पर एसपी सिटी राजीव सिंह और सीओ वृंदावन संदीप सिंह भी पहुंचे हैं. पुलिस को बताया गया है कि वह छत पर जाने के बाद कुछ देर बैठा और उसके बाद उसने छलांग लगा दी।

2025 में आए थे वृंदावन

2025 में जबलपुर के दीपक वृंदावन आ गए थे और संत प्रेमानंद महाराज को गुरु मानकर उनका अनुसरण कर रहे थे और यहीं पर बस गए. संत से दीक्षा लेने के बाद वह आश्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग करने लगे थे.

कुछ दिन पहले ही आश्रम का हुआ है निर्माण

खबरों के मुताबिक, गऊ कृपा कुंज आश्रम का निर्माण कुछ समय पहले ही हुआ था. चार मंजिल के इस आश्रम में जहां छत पर सोलर प्लांट लगा है तो वहीं नीचे कमरे बने हुए हैं. इसी इलाके में दो दर्जन से अधिक आश्रम बने हुए हैं. पुलिस को जानकारी मिली है कि आश्रम भी करीब दो माह पूर्व ही शुरू हुआ है। मृतक साधक बिजली मिस्त्री था और आश्रम में रहकर बिजली का काम भी देखता था.

मोबाइल की जांच शुरू

पुलिस ने साधक दीपक लोधी के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है और जाच में जुट गई है. माना जा रहा है कि मोबाइल में अहम सुराग मिल सकते हैं. उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इसको लेकर पुलिस कई बिंदुओ में जाच कर रही है. चौथी मंजिल से छलांग लगाना और मौत फिर प्राइवेट पार्ट काटने की घटना कई सवाल खड़े कर रही है.

खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि आश्रम और आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. पुलिस की टीम आश्रम में रहने वाले अन्य साधकों से भी पूछताछ कर रही है. घटना के बारे में मृत साधक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. उनके आने का इंतजार किया जा रहा है. माना जा रहा है कि मामले में परिजनों से कई और जानकारी भी मिल सकती है.

छानबीन में पुलिस को कमरे में साधक का कटा हुआ प्राइवेट पार्ट और एक ग्राइंडर मिला है. फिलहाल पुलिस ने ग्राइंडर के ऊपर से फिंगर प्रिंट ले लिए हैं. फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है.

प्रेमानन्द महाराज के लिए ये खबर वायरल

घटना के सामने आने के बाद प्रेमानन्द महाराज के आश्रम के लिए सवाल खड़े हो रहे हैं कि यहाँ पर सब ठीक है या नहीं? साथ ही ये भी खबर सामने आ रही है कि उन्होंने एकांतिक वार्तालाप बन्द कर दिया है और अपने केलि कुंज आश्रम में रह भी नहीं रहे हैं और अपने ढेर सारे शिष्यों के साथ आना जाना बंद कर दिया है और अब कई महीनों से वह यमुना किनारे टेंट में प्रवास कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-कौन सा चुंबक लगा है राधा केलि कुंज में जिससे सब खिंचे चले आते हैं…? सवाल के जबाव में प्रेमानन्द महाराज ने दिया ये जवाब-Video