Big News: बिहार के पते पर 31 अफगानियों ने बनवा लिया भारतीय पासपोर्ट…पुलिस जुटी जांच में; उठे कई सवाल
Bihar News: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि बिहार के अलग-अलग पतों पर 31 अफगानी नागरिकों ने भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया. जहां इनमे से एक ने दरभंगा के पते पर तो वहीं 30 अफगानी नागरिकों ने पटना के पते पर पासपोर्ट बनवाया. सभी के पासपोर्ट जारी होने की सूचना सामने आई है.
यही नहीं दो बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा भी बिहार के पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाए जाने की खबर सामने आ रही है. फिलहाल ये मामला सामने आने के बाद से ही पुलिस मुख्यालय ने जांच शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारी और एसएसपी-एसपी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं.
तो वहीं पुलिस इस बात को लेकर जांच में जुट गई है कि इनका पासपोर्ट आखिर बिहार के पते पर किस आधार पर जारी हो गया. पासपोर्ट बनवाने के दौरान कौन-कौन से दस्तावेज लगाए गए थे और किस तरह से उनके दस्तावेजों का वेरीफिकेशन किया गया. फिलहाल जल्दी जांच कर रिपोर्ट गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.
साथ ही सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर अफगानियों और बांग्लादेशियों ने किस मंशा से ये फर्जी भारतीय पासपोर्ट बनवाएं हैं. आखिर कौन है जो भारत के सुरक्षा घेरे में सेंध लगाकर इतना अंदर घुसा हुआ है कि पासपोर्ट तक तैयार किए जा रहे हैं. ये जहां देश के लिए चिंता का विषय है तो वहीं देश की सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल खड़े कर रहा है.
ये भी पढ़ें-वेतन बढ़े और 30 लाख मिले…सफाईकर्मियों को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण की बड़ी मांग…Video