वेतन बढ़े और 30 लाख मिले…सफाईकर्मियों को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण की बड़ी मांग…Video

September 29, 2026 by No Comments

Share News

 Chandrashekhar Azad Ravan News: सोशल मीडिया पर लगातार सफाईकर्मियों की समस्याओं को archana_s_shukla (Archana Sharma Shukla) नाम की इंस्टाग्राम आईडी से उठाया जा रहा है. इसका संज्ञान लेते हुए आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने इन वीडियोज का संज्ञान लिया है और एक कार्यक्रम में सफाईकर्मियों के लिए कई मांगें सरकार के सामने रखी हैं.

सम्भल के चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को सम्बोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि सफाई कर्मियों का सेप्टिक टैंक में उतरने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए और सीवर को आधुनिक मशीनों के द्वारा साफ कराया जाए. तो वहीं सफाईकर्मियों को आउटसोर्सिंग के जरिए नहीं बल्कि सरकारी पदों पर भरने को कहा है.

इसी के साथ ही सरकारी कर्मचारियो का वेतन बढ़ाने की भी मांग की गई है. साथ ही सफाईकर्मियों को पेंशन देने की भी मांग की है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी मांग उठाई है कि अगर सेप्टिक टैंक में काम करते हुए किसी भी सफाईकर्मी की मौत होती है तो परिवार को 30 लाख का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए.

ये भी पढ़ें-Lucknow: सफाईकर्मियों ने की पेंशन की मांग…बुढ़ापे को लेकर जताई चिंता-Video

लखनऊ नगर निगम की बड़ी लापरवाही…फैला है स्वाइन फ्लू और सफाई कर्मियों की सेहत के साथ खिलवाड़! Video