कर्ज या फिर पत्नी से विवाद…43 मंजिल से कूदकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दी जान-Video

October 4, 2026 by No Comments

Share News

Noida Sambhav Jain: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक शख्स ऊंची इमारत से नीचे गिर रहा है. यह वीडियो नोएडा के सम्भव जैन का है जो कि आईएमटी मानेसर सेक्टर 1 के आइएमटी व्यू जीएचएस 52 सोसायटी के टावर-ए स्थित फ्लैट नंबर 703 में परिवार के साथ रहते थे लेकिन घटना के तीन दिन पहले से ही वह घर से लापता थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभव गुरुग्राम के डीएलएफ साइबर हब स्थित एक आईटी कंपनी में काम करते थे. उनके पिता भी आईटी सेक्टर में कार्यरत थे.

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, संभव की शादी 2024 में हुई थी. डेढ़ साल पहले उन्हें एक बेटा भी हुआ था। आठ महीने से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. करीब छह महीने पहले पत्नी मायके चली गई थी और दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा था. माना जा रहा है कि इसी वजह से संभव डिप्रेशन में थे और ये घातक कदम उठाया. कुछ लोगों का कहना है कि वह कर्ज से परेशान थे तो कुछ का कहना है कि पत्नी से विवाद से वह परेशान थे.

हालांकि पड़ोसियों के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक, संभव कर्ज से परेशान नहीं थे. घर में उनके साथ पिता, मां और बहन रहती थी. सोसायटी के एक आरडब्ल्यूए सदस्य का बयान सामने आया है जिसमें बताया है कि एक सप्ताह पहले ही संभव से उनकी मुलाकात हुई थी, उस समय संभव सामान्य लग रहे थे और काफी अच्छी तरह से हाय-हैलो हुई थी.

पड़ोसियों को कहना है कि संभव बहुत ही मिलनसार थे. सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपने पिता को वॉट्सएप मैसेज भेजकर लिखा था- ‘पापा अब आपको किसी के पैसे नहीं देने पड़ेंगे.’

ये भी पढ़ें-टूटी मस्जिद रो पड़ा मुस्लिम समाज…उज्जैन शाही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से भड़की हिंसा-Video