दीवाली में मिलेगा रेलवे कर्मचारियों को तोहफा…11.40 लाख कर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस
Railway Employees Diwali gift : बुधवार यानी आज केंद्रीय कैबिनेट ने तीन बड़े फैसलों की घोषणा की जिसमें रेलवे कर्मचारियों के लिए दीवाली का तोहफा भी शामिल रहा. कैबिनेट ने करीब 11,40,770 रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रदर्शन-आधारित बोनस को मंजूरी दे दी है जो कि 78 दिनों के वेतन के बराबर होगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसको मेहनती रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा बताते हुए बड़ी जानकारी दी है.
इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर अश्विनी वैष्णव का बयान सामने आया है जिसमें वह बता रहे हैं कि “आज कैबिनेट ने तीन बहुत महत्वपूर्ण निर्णय किए गए.पहला निर्णय लगभग 11,40,770 रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के प्रदर्शन-आधारित बोनस को मंजूरी दी गई. यानी यह बोनस दिन-रात अथक परिश्रम करने वाले मेहनती रेलवे कर्मचारियों के लिए एक तरह से दिवाली का तोहफा है। बोनस की कुल राशि लगभग 2,009 करोड़ रुपये है.”
आईडीबीआई बैंक के बारे में हुआ फैसला
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसके अलावा आईडीबीआई (IDBI) बैंक में 60.72% हिस्सेदारी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स की सहायक कंपनी, मेसर्स 10955230 कनाडा इंक.को 52,878.08 करोड़ रुपये में बेचने की मंजूरी दे दी. माना जा रहा है कि इससे बैंक का बड़ा पुनर्गठन हो सकेगा.
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने कनाडा में स्थित इस कंपनी को रणनीतिक खरीदार के रूप में मंजूरी दे दी है. इस सौदे के बाद आईडीबीआई बैंक में सरकार की अब 30.48% हिस्सेदारी और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की 30.24% हिस्सेदारी की बिक्री शामिल है. प्रस्तावित सौदे के बाद सरकार के पास अब मात्र 15% और एलआईसी के पास मात्र 19% की ही हिस्सेदारी रहेगी. यानी इस तरह से कुल संयुक्त हिस्सेदारी 34% ही रह जाएगी.
ये भी पढ़ें-देश के 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादला…राष्ट्रपति भवन ने जारी की लिस्ट