AKTU News: छात्रों को कैंपस टू कॉर्पोरेट का मिला शानदार अवसर…26 अक्तूबर तक करा लें पंजीकरण

October 22, 2026 by No Comments

Share News

AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के बीटेक, एमटेक और एमसीए के छात्रों को एजिस्लिाई टेक्नोलॉजी प्रालि. कंपनी में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। कंपनी कैंपस प्लेसमेंट कराने जा रही है। जिसमें शामिल होने के लिए छात्रों को 26 अक्टूबर तक पंजीकरण कराना होगा। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में चयनित छात्रों को आकर्षक पैकेज देगी।

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में कंपनी कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए छात्रों को पंजीकरण कराना होगा। कंपनी की ओर से पर्सनल इंटरव्यू टेक्निकल टेस्ट लिया जाएगा। सफल छात्र को कंपनी की ओर से फ्लटर इंजीनियर के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

चयनित छात्र को कंपनी आठ से दस लाख रूपये दिया जायेगा। प्रशिक्षण छह महीने का होगा। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की डीन प्रो. अरूमिणा वर्मा के नेतृत्व में इस कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि इसमें छात्र शामिल होकर अपना भविष्य बना सकते हैं। कंपनी में चयनित छात्र को काफी अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं कैरियर के लिहाज से भी काफी ग्रोथ होगा।

ये भी पढ़ें-यूपी के इस जिले में 23 अक्टूबर को बन्द रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल…