Shakuntala University: विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की बढ़ी तारीख…
Shakuntala University: डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2026 में होने वाली विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के पात्र विद्यार्थियों को अब समर्थ पोर्टल पर कोर्स सेलेक्शन करने और परीक्षा आवेदन भरने के लिए दो नवंबर तक का समय दिया गया है।
परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय के भीतर समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन कोर्स सेलेक्शन कर परीक्षा आवेदन अनिवार्य रूप से भरने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को छात्रहित में अंतिम अवसर देते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। इसके बाद आवेदन की तिथि बढ़ाना संभव नहीं होगा। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर निर्धारित की गई थी।
ये भी पढ़ें-Karwa Chauth katha: गृहस्थी में आने वाली बाधाओं को भी दूर करता है करवा चौथ व्रत… पढ़ें कथा- Video