AI या कुछ और? अमेरिका में 15 हजार उड़ानें प्रभावित…जांच के बाद सामने आई ये बड़ी जिम्मेदारी
US Big News: अमेरिका से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां टेलीकम्युनिकेशन में अचानक ऐसी गंभीर तकनीकी खराबी आ गई कि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) को देश भर में उड़ानों पर रोक यानी एक तरह से ग्राउंड स्टॉप लगाना पड़ा। इस बड़ी तकनीकी समस्या की वजह से करीब 15 हजार उड़ानें या तो देरी से चल सकीं या फिर पूरी तरह से रद्द करनी पड़ीं.
फिलहाल शुरू में हुई जांच में अमेरिकी अधिकारियों ने इसमें किसी साइबर हमले या रोग एआई यानी की किसी खतरनाक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को वजह नहीं बताई है. बल्कि कहा है कि ऐसा पुराने पड़ चुके टेलीकम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से हुआ है.
इस सम्बंध में यूएस होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुलिन का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है,जिससे ये यह पता लगाया जा सके कि टेलीकम्युनिकेशन की इस खराबी के पीछे कोई साइबर हमला या खतरनाक AI था। फिलहाल इस पूरे में जांच अभी जारी है. अभी भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ.
मुलिन ने ये बात भी दोरहाई है कि अभी कुछ भी पूरी तरह से निश्चित नहीं कहा जा सकता.जांच जारी है. हालांकि सिस्टम में घुसपैठ का अभी कोई सुराग नहीं मिला है। अधिकतर साइबर हमलों में लोग आगे आकर जिम्मेदारी लेते हैं, लेकिन यहां अभी तक ऐसा कुछ नहीं है।
ये भी पढ़ें-मुकेश अंबानी एक बार फिर से बने एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन…जानें दुनिया में कितने नम्बर पर?