Chhath Puja Katha: माता सीता और कुंती ने भी की थी सूर्य उपासना…पढ़ें छठ पूजा व्रत कथा-Video
Chhath Puja Katha: मान्यता है कि छठ देवी को सूर्य देव की बहन कहा जाता है लेकिन छठ व्रत कथा के अनुसार, छठ देवी ईश्वर की पुत्री देवसेना बताई गई हैं। देवसेना अपने परिचय में कहती हैं कि वह प्रकृति की मूल प्रवृत्ति के छठवें अंश से उत्पन्न हुई हैं यही कारण है कि उन्हें षष्ठी पुकारा जाता है। वह कहती हैं अगर आप संतान सुख चाहते हैं तो उनकी विधि-विधान से पूजा करें।
इस पूजा को कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन करने का विधान बताया गया है। वहीं एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार, रामायण काल में भगवान राम के अयोध्या आने के बाद माता सीता के साथ मिलकर कार्तिक शुक्ल षष्ठी को सूर्य की उपासना करने से भी जोड़ा जाता है। इसके महाभारत काल में कुंती द्वारा विवाह से पूर्व सूर्योपासना से पुत्र की प्राप्ति से भी इसे जोड़ा जाता है।
कहते हैं कि सूर्यदेव के अनुष्ठान से उत्पन्न कर्ण जिन्हें अविवाहित कुंती ने जन्म देने के बाद नदी में प्रवाहित कर दिया था, वह भी सूर्यदेव के उपासक थे। वे घंटों जल में रहकर सूर्य की पूजा करते रहे। मान्यता है कि कर्ण पर भगवान सूर्य की कृपा सदैव बनी रही। यही कारण है कि भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। भगवान भाष्कर और छठी मईया की कृपा आप पर बनी रहे। जय छठी मईया।।
DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।
https://t.co/UKIMwBkTL4 छठ पूजा कथा #LamansionVIP2 #ChhathPuja2026 #ChhathPuja #ChhathMahaparv
— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) November 13, 2026
ये भी पढ़ें-Chhath Puja : साक्षात भगवान हैं सूर्य देव…शाम को अर्घ्य देने से पहले जरूर करें ये काम