Russia Plane Crash: भयानक विमान हादसा…प्लेन जलता हुआ सीधा जमीन पर गिरा, मारे गए सभी यात्री-Video

November 17, 2026 by No Comments

Share News

Russia Plane Crash: रूस में भयान विमान हादसा हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि आग का गोला बना प्लेन सीधा जमीन पर आ गिरा. खबरों के मुताबिक एक भी यात्री जिंदा नहीं बचा है.

प्लेन हादस केमेरोवो इलाके में हुआ है. दिल दहला देने वाले इस विमान हादसे में फिलहाल किसी के भी बचने की कोई उम्मीद नहीं जताई जा रही है. इस हादसे की भयावता ने सभी को हिला कर रख दिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, विमान में 17 लोग सवार थे और इनमें से किसी के भी बचने की कोई उम्मीद नहीं है.केमेरोवो क्षेत्र में हुए भीषण विमान हादसे ने लोगों को हिला कर रख दिया है. यह एक मिलिट्री विमान था. हादसा रूस के केमेरोवो क्षेत्र के यागुनोवो गांव के पास हुआ है. हादसे को लेकर केमेरोवो क्षेत्र के गवर्नर इलिया सेरेडियूक ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है और कहा है कि उस इलाके में एक गंभीर ‘एविएशन इंसिडेंट’ यानी विमान दुर्घटना हुई है.

घटना की जानकारी सामने आते ही स्थानीय प्रशासनिक अमला और बचाव सेवाएं तुरंत एक्शन में आ गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया के केमेरोवो क्षेत्र में रूस का एक सैन्य एन-12 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई है. यह जानकारी एक स्थानीय मीडिया के हवाले से सोशल मीडिया पर वायरल है.

ये भी पढ़ें-राजस्थान में फाइटर प्लेन क्रैश…दोनों पायलट की मौत; जानें कहां जाता है मलबा?-Video