Devuthani Ekadashi Katha: बात सुनकर नारायण जी मुस्कुराए और बोले…पढ़ें देवउठनी एकादशी की कथा

November 18, 2026 by No Comments

Share News

Devuthani Ekadashi Katha: देव उठनी एकादशी को देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं. इसी दिन को प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं. इस दिन भगवान श्रीविष्णु निद्रा से जागते हैं और इसी के बाद से ही विवाह आदि मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं. प्रतिवर्ष कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान एकादशी पड़ती है.

आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि इस दिन को लेकर पौराणिक कथा प्रचलित है। ऐसी मान्यता है कि भगवान नारायण जी (विष्णु जी) से एक दिन लक्ष्मी जी ने कहा कि हे नाथ, आप दिन-रात जागा करते हैं और अगर सो जाते हैं तो लाखों-करोड़ों वर्ष तक के लिए सो जाते हैं। इसी के साथ उस समय सभी चराचर का नाश भी कर डालते हैं।

इसलिए आप प्रतिवर्ष नियम से सोया करें। इससे मुझे भी कुछ समय के लिए विश्राम करने का समय मिल जाएगा। यह बात सुनकर नारायण जी मुस्कुराए और बोले कि देवी तुमने ठीक कहा। मेरे जागने से सभी देवों, खासकर तुम्हें भी कष्ट होता है। मेरी सेवा से जरा भी अवकाश तुम्हें नहीं मिलता। इसलिए तुम्हारे कहने पर मैं प्रतिवर्ष चार महीने वर्षा ऋतु के समय शयन करुंगा उस समय तुमको और देवगणों को अवकाश होगा।

मेरी यह निद्रा अल्पनिद्रा और प्रलयकालीन महानिद्रा कहलाएगी। भक्तों को मेरी यह निद्रा मंगलकारी होगी। इस दौरान जो भक्त मेरे शयन की भावना कर मेरी सेवा करेंगे मैं उनके घर में निवास करुंगा।

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-Ashok Vrat: अशोक व्रत में नहीं की जाती है किसी भी मूर्ति की पूजा…जानें क्या है इसका महत्व-Video