DELHI:दिल्ली पुलिस को ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर का चार दिन का मिला रिमांड, पेश किया गया था पटियाला हाउस कोर्ट में, देखें वीडियो

June 28, 2022 by No Comments

Share News

धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने सोमवार के गिरफ्तार किया था। इसी के बाद उनको एक दिन की पुलिस रिमांड पर सोमवार को ही भेज दिया गया था। फिर मंगलवार की दोपहर में उनको पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया था, जहां से उनको दिल्ली पुलिस 4 दिन के रिमांड पर रखेगी। भारी सुरक्षा के बीच पुलिस जुबैर को पटियाला हाइकोर्ट लेकर पहुंची थी।

HINDU BELIEF:घर में नहीं प्रवेश करेंगी नकारात्मक शक्तियां, सूर्यास्त के समय करें ये छोटा सा काम, शनिदेव की कृपा पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को चौखट पर जलाएं चौमुखा दीपक

इस सम्बंध में एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस को ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर का 4 दिन का रिमांड मिला है। जुबैर को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ़्तार किया था। जुबैर को आज पटियाला हाउस कोर्ट के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद जुबैर की 5 दिन की और रिमांड मांगी थी। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ अलग-अलग मामलों में अन्य FIR भी दर्ज है।

बता दें कि सोमवार को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने ट्विटर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने सम्बंधी पोस्ट को वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस पूरे मामले को लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया था कि जुबैर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153-ए और 295 के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उनको गिरफ्तार किया गया है। जुबैर को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) इकाई की टीम ने गिरफ्तार किया था।

Triple Talaq Case:कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई पर उसकी पत्नी ने दर्ज कराया तीन तलाक और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला, लगाए गम्भीर आरोप

DELHI:ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को भेजा गया पुलिस रिमांड पर, देखें वीडियो