HINDU BELIEF:घर में नहीं प्रवेश करेंगी नकारात्मक शक्तियां, सूर्यास्त के समय करें ये छोटा सा काम, शनिदेव की कृपा पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को चौखट पर जलाएं चौमुखा दीपक
शास्त्रों के मुताबिक हिन्दू धर्म में प्रत्येक दिन घर में पूजा-पाठ करने का विधान बताया गया है। साथ ही वे उपाय भी बताए गए हैं, जिससे घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश न हो सके। इस सम्बंध में आचार्य पुष्पलता पाण्डेय बताती हैं कि शास्त्रों के अनुसार प्रतिदिन पूजा करते समय औऱ संध्या समय भगवान के कक्ष के साथ ही तुलसी दीवाले औऱ मुख्य दरवाजे की चौखट पर तेल का दीपक जलाकर रखने की परंपरा रही है। दीपक शुद्ध घी का, तिल के तेल का औऱ सरसों के तेल का रखा जा सकता है।
DELHI:ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को लाया गया पटियाला हाउस कोर्ट, देखें वीडियो
विशेषकर भगवान के मंदिर में शुद्ध घी का औऱ तुलसी दिवाले औऱ दरवाजे पर तेल का दीपक प्रज्जवलित करने की मान्यता है। मान्यता है कि दीपक ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए जलाया जाता है। दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह खत्म होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। घर में दरवाजे की चौखट पर सरसों के तेल का चार बत्ती वाला दीपक प्रत्येक शनिवार को जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। अगर रोजाना इस दीपक को जलाते हैं तो घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। घर पर किसी भी नकारात्मक शक्तियों का औऱ बुरी नजर का प्रभाव नहीं पड़ता है। जिस घर में प्रतिदिन सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है उस घर पर शनिदेव की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

आचार्य पुष्पलता पाण्डेय
शास्त्रों के अनुसार रोज घर की चौखट पर सरसों के तेल का चारमुखी दीपक जलाकर सुबह – शाम रखने से उस घर की चारों दिशाओं से सुरक्षा होती है, घर में वंशवृद्धि होती है औऱ पीढ़ी दर पीढ़ी घर में सुख-शांति बनी रहती है। सरसों के तेल के दीपक में सकारात्मकता अधिक होती है। इससे घर के सदस्यों के बीच सहयोग और प्रेम की भावना बनी रहती है। घर के सभी सदस्यों को अपने अपने क्षेत्रों में बहुत आसानी से सफलता प्राप्त होती है। सरसों के तेल का दीपक जलाने से घर के चारों ओर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। दीपक के काले धुंऐं से जीवाणु इत्यादि नष्ट हो जाते हैं, इस बात की पुष्टि वैज्ञानिक अनुसंधान में भी हुई है।
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)
DELHI:ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को भेजा गया पुलिस रिमांड पर, देखें वीडियो