KMCLU:राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा रहे हैं ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, नेशनल स्मार्ट इंडिया हैकाथन में हुआ चयन, बीएड छात्रों को मिली नौकरी

June 30, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। केएमसी भाषा विश्वविद्यालय (ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय) के लिए ये हर्ष और गौरव का विषय है कि यहां के विद्यार्थियों की एक टीम का चयन राष्ट्रीय स्तर के स्मार्ट इंडिया हैकाथन में हुआ है। वह अब फ़ाइनल राउंड में अपने आइडिया का प्रस्तुतिकरण करेंगे।

NAAC की परीक्षा में खरा उतरने के लिए IQAC टीम ने लखनऊ विश्वविद्यालय को दिए निर्देश, सभी विभागों का किया निरीक्षण, 11 से 13 जुलाई तक विशेषज्ञ करेंगे दौरा, छात्राओं ने दोपहर के भोजन के लिए किया आमंत्रित

ये टीम A1 डेवलपर्स के नाम से बीटेक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों – तनवीर आलम, विवेक वर्मा, मोहम्मद ग़ौश इफ़्तिकार, हर्षित सोनी, हिना बानों एवं टीम लीडर अविनाश मालवीय ने मिलकर बनायी है। ये प्रतियोगिता अप्रैल माह में आयोजित की गई थी और इसका नतीजा हाल ही में घोषित हुआ है। अभी अन्य चरणों के नतीजे आने बाकी हैं।

Inspire Award: नन्हें वैज्ञानिकों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका, भारत सरकार के इंस्पायर अवार्ड में लें हिस्सा और घूमें जापान, एक जुलाई से शुरू है आवेदन, मिलेगा 10 हजार, देखें पूरा आदेश

स्मार्ट इंडिया हैकाथन मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के अंतर्गत आईआईसी, इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन काउंसिल और एआईसीटीई द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पहले चरण में विश्वविद्यालयों द्वारा टीम्स का चयन किया गया। विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित टीमों के प्रस्तावों को भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय की ओर से 11 प्रस्ताव भेजे गए और सरकार द्वारा तीन निर्गत सूचियों में विश्वविद्यालय की एक टीम को सम्मिलित किया गया है। इस प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय की SPOC शान ए फातिमा ने बताया कि उन्हे अभी इस विश्वविद्यालय से और टीमों के चयन होने की पूरी उम्मीद है।

AKTU:14 दिन के प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त कर खिले शिक्षकों और कर्मचारियों के चेहरे, राष्ट्रीय शिक्षा नीति से लेकर विश्वविद्यालय एक्ट रेगुलेशन की जानी बारीकियां

प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित हुए बीएड के विद्यार्थी
हाल ही में विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया था, जिसके तहत विश्वविद्यालय में विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी के विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा बीएड के विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो एनबीसिंह के मार्गदर्शन में प्रथम बार बीएड के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव विश्वविद्यालय में दो स्तरों पर आयोजित की गई थी।

UP:उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर किए गए जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों और डायट प्रवक्ता के तबादले, अब जनपद के अन्दर शिक्षकों के ट्रांसफर की है बारी, जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू होगी प्रक्रिया, देखें क्या कहा बेसिक शिक्षा मंत्री ने, पढ़ें पूरा आदेश

पहले चरण में अंतिम वर्ष के बीएड छात्रों का विभागीय स्तर पर साक्षात्कार एवं प्रदर्शन विधि द्वारा 22 जून को चयन किया गया, जिसमें लगभग 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 20 विद्यार्थियों को चयनित किया गया जिनका साक्षात्कार हाल ही में लिया गया था। कॉलेज के प्रधानाध्यापक मोहम्मद आरिफ अली अंसारी, उप प्रधान अध्यापक अतुल्या प्रकाश एवं वरिष्ठ शिक्षक अमित पोरवाल ने लिया। इस ड्राइव के तहत बीएड के विद्यार्थियों को टीजीटी विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं पीजीटी रसायन विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान आदि विषयों के लिए चयनित किया गया है। चयनित 6 से 7 विद्यार्थियों को को जल्दी ही कॉलेज की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग से प्रोफेसर चंदना डे विभागाध्यक्ष शिक्षा विभाग, डॉ. बुशरा अलवेरा, डॉ नलिनी मिश्रा डॉ रामदास सहित विभाग के अन्य शिक्षक प्लेसमेंट ड्राइव में उपस्थित रहे ।