COCA COLA:भीषण गर्मी में वायरल हुआ भोजपुरी गाना कोका-कोला, विदेश में भी मचा रहा धूम, देखें वीडियो
July 6, 2022
No Comments
भीषण गर्मी में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का कोका कोला गाना जमकर वायरल हो रहा है। यह गाना न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है। भले ही हिंदी व अंग्रेजी भाषी लोगों को इसके बोल समझ न आते हो, लेकिन इसकी बीट पर हर युवक-युवतियों के पैर थिरकने लगते हैं। फिलहाल इस गाने ने बॉलीवुड के तमाम गानों को टक्कर दे रखी है।