सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए परिषदीय शिक्षक ने पार की पागलपन की हद-Video
Etawah: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक शिक्षक बच्चे के मुंडित सिर पर तबला बजा रहे हैं. यह वीडियो इटावा के प्राथमिक विद्यालय से सामने आया है.
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. राजेश कुमार ने आरोपी प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
वीडियो विकास खंड सैफई के प्राथमिक विद्यालय बिरौली से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बच्चे का सिर मुंडा हुआ था. इस पर प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार माथुर ने अपने हाथों से बच्चे के सिर पर तबला बजाना शुरू कर दिया और फिर धुन भी निकाली. इसके बाद उन्होंने अधिक से अधिक विवरशिप बटोरने के लिए यह वीडियो अपने फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दिया. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और लोग सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग करने लगे. इसी के बाद बीएसए ने निलम्बित कर दिया.
इटावा: ये सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार हैं। इनकी करतूत देखिए…
मास्टर साहब क्लासरूम में एक छात्र की गंजी खोपड़ी का इस्तेमाल तबले की तरह कर रहे हैं। मास्टर साहब की एक्टिंग पर नासमझ छात्र छात्राएं ठहाका लगा रही हैं।
मगर जिस बच्चे की खोपड़ी को तबले की तर्ज पर पीटा जा रहा है, उस छात्र पर क्या गुजर रही होगी। फिलहाल मास्टर साहब को सस्पेंड कर दिया गया है। इटावा के सैफई विकास खंड से जुड़ा बताया जा रहा है मामला।
— Shahnawaz(News24) (@Shahnawazreport) October 9, 2026
ये भी पढ़ें-स्कूलों में रील बनाकर वायरल करने वाली सरकारी शिक्षिकाओं पर गिरी गाज…डीएम ने दिए जांच के आदेश-Video