KMCLU:राष्ट्रीय स्तर की स्मार्ट इंडिया हैकॉथन में ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की तीन टीमों का हुआ चयन, देखें स्टुडेंट्स ने क्या दिया है आइडिया

July 14, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (केएमसी भाषा विश्वविद्यालय) के लिए ये गौरव की बात है कि यहां की तीन टीमों का चयन राष्ट्रीय स्तर के स्मार्ट इंडिया हैकाथन में हुआ है। यह टीमें अब फ़ाइनल राउंड में अपने आइडिया को प्रस्तुत करेंगी।

पूर्व में घोषित किए गए नतीजों में विश्वविद्यालय की टीम ए वन डिवेलपर्स का चयन हुआ था एवं इस बार की सूची में बीटेक (सीएसई) की टीम ‘Coders En Fuego’ का चयन हुआ है, जिसमें टीम लीडर सय्यद कुमैल रिज़वी के साथ साहिल अली, मोहम्मद ओवैस, सुहेल, शाहबाज़ अहमद एवं अदीबा फरहीन सम्मिलित हैं। इस टीम ने माइंडफुलनेस मेडिटेशन के आधार पर स्पीड रीडिंग को सक्षम करने के लिए प्रणाली विकसित करने की तकनीकी का प्रस्ताव दिया है।

Daler Mehndi: मानव तस्करी मामले में भाई समेत गायक दलेर मेहंदी को भेजा गया जेल, पटियाला कोर्ट ने बरकरार रखी सजा, अमेरिका में दर्ज हैं 31 केस,देखें वीडियो

दूसरी चयनित टीम ‘एआई मास्टर्स के लीडर दानिश ख़ान है एवं अर्जुन वर्मा, मो. शाकिर, शोएब ख़ान, मो. अनस एवं कुमारी यास्मीन टीम की सदस्य हैं। यह सभी बीटेक (एआईएमएल) के विद्यार्थी हैं एवं इन्होंने एक से अधिक डेटाबेस में डेटा के लिए समान मिलान स्तर का विश्लेषण और अनुमान लगाने के लिए तंत्र का प्रस्ताव दिया है।

स्मार्ट इंडिया हैकाथन मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के अंतर्गत आईआईसी, इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन काउंसिल और एआईसीटीई द्वारा आयोजित किया गया था। पहले चरण में विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित 11 टीमों के प्रस्तावों को भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड किया गया, जिनमें से तीन टीमों का चयन फ़ाइनल राउंड के लिए हुआ है।

विश्वविद्यालय के इनोवेशन सेल के अध्यक्ष प्रो. सैयद हैदर अली ने विद्यार्थियों को फ़ाइनल राउंड में जगह बनाने की बधाई देते हुए उन्हें पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करने का सुझाव दिया। इस प्रतियोगिता की SPOC शान ए फातिमा ने आशा व्यक्त की है कि विश्वविद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ने में क़ामयाब रहेंगे।