UP:पुरानी पेंशन बहाल करने और नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग पूरी न होने पर माध्यमिक शिक्षकों का छलका दर्द, आंदोलन कर जताया आक्रोश, मुख्यमंत्री को सम्बोधित 17 सूत्रीय मांग ज्ञापन सौंपा डीआईओएस को, देखें वीडियो

July 16, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। पुरानी पेन्शन को बहाल किए जाने सहित 17 मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश कुमार पाण्डेय को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदेशीय मंत्री डा. आरपी मिश्र एवं जिलाध्यक्ष डा. आरके त्रिवेदी के साथ ही दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।

जिला मंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि शिक्षाधिकारीयों को सौपे गए जनपद स्तरीय ज्ञापन में समयबद्व प्रकरणों के निस्तारण के लिए सिटीजन चार्टर लागू किए जाने, एनपीएस शिक्षकों के लेजर पूर्ण कराने तथा राज्य अंश एवं देय ब्याज की धनराशि जमा कराकर एनएसडीएल खाता को अपडेट कराने, शिक्षकों के अवशेषों के प्रकरणों का विशेष कैम्प के माध्यम से निस्तारण कराये जाने आदि की मागें प्रमुख रूप से रखी गई हैं।

देखें क्या हैं शिक्षकों की प्रमुख मांगें
वंचित तदर्थ शिक्षकों का विनियमितकरण किया जाए।
वित्त विहीन शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा दिया जाए।
समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए।
सेवा शर्ते लागू की जाए।
माध्यमिक विद्यालय के शिक्षको को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाए।
जनवरी, 2022 से देय मॅहगाई भत्ता का भुगतान किया जाए।

Elon Musk:एलन मस्क के 76 वर्षीय पिता ने किया बेहद चौंकाने वाला खुलासा, बोले सौतेली बेटी से हैं उनके दो बच्चे, एलन ने तोड़े सारे रिश्ते, देखें क्या कहा एरोल मस्क ने