Elon Musk:एलन मस्क के 76 वर्षीय पिता ने किया बेहद चौंकाने वाला खुलासा, बोले सौतेली बेटी से हैं उनके दो बच्चे, एलन ने तोड़े सारे रिश्ते, देखें क्या कहा एरोल मस्क ने
दुनिया के जाने-माने बिजनेसमैन एलन मस्क के पिता एरोल मस्क को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जो कि बेहद चौंकाने वाली है। एरोल मस्क ने स्वयं ही एक इंटरव्यू में अपनी सोतेली बेटी के साथ रिश्तों के लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी सौतेली बेटी के साथ उनके शारीरिक संबंध थे। जिससे उनके दो बच्चे भी हुए।
मीडिया में वायरल खबर के मुताबिक एरोल मस्क ने ये भी बताया कि तीन साल पहले एलन मस्क के पिता ने सौतेली बेटी के साथ अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इस बात को खुद एरोल मस्क ने एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया था। स्प्रीडइट न्यूज वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क के पिता ने तीन साल पहले सौतेली बेटी के साथ दूसरे बच्चे को जन्म दिया। एरोल मस्क वर्तमान में 76 साल के हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान, एरोल ने कहा कि लगभग तीन साल पहले उनकी सौतेली बेटी जाना बेजुइडेनहाउट के साथ उनका दूसरा बच्चा था। इंटरव्यू के दौरान एरोल मस्क ने कहा कि हम इंसान इस धरती पर सिर्फ प्रजनन के लिए हैं। उन्होंने बताया कि उनका पहला बच्चा 2017 में पैदा हुआ था, जिसका नाम इलियट रश है। आपको बता दें कि जाना बेजुदिनहौट एरोल की दूसरी पत्नी हेरोल्ड बेजुडिन्हौट की बेटी हैं, जिनसे उन्होंने 1979 में एलोन मस्क की मां हेल्डमैन मस्क से अलग होने के बाद शादी की थी। उसकी पिछली शादी से उसके तीन बच्चे थे एलन, किमबॉल और टोस्का। उन्होंने कहा कि उन्होंने 25 साल की उम्र में बेजुइडेनहौट की मां से शादी की। उस समय एरोल मस्क 45 साल के थे।
एलन मस्क को नहीं पसंद हैं अपने पिता
रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क अपने पिता को पसंद बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। मस्क परिवार को जब इस इंटरव्यू के बाद सामने आई बात पता चली तो वे हैरान रह गए। एरोल मस्क ने कहा कि खुलासा होने के बाद एलन और मेरे बीच संबंध बिगड़ गए हैं। इसलिए एलन मुझे पसंद नहीं करता। इस बात को लेकर वो काफी परेशान हैं, क्योंकि जाना उनकी सौतेली बहन है।
जानें कौन हैं एलन मस्क
सोशल मीडिया के मुताबिक एलन रीव मस्क एक दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी दिग्गज व्यापारी, निवेशक और इंजीनियर हैं। एलन स्पेसएक्स के संस्थापक, सीईओ और मुख्य डिजाइनर, टेस्ला कंपनी के सह-संस्थापक, सीईओ और उत्पाद के वास्तुकार हैं। ओपनएआई के सह-अध्यक्ष, न्यूरालिंक के संस्थापक और सीईओ और द बोरिंग कंपनी के संस्थापक हैं। (फोटो स्प्रीडइट से ली गई है)