UP:इंद्रदेवता के खिलाफ दर्ज कराई गई लिखित शिकायत, अधिकारी ने हस्ताक्षर कर दिए कार्यवाही के निर्देश, पढ़ें वायरल पत्र

July 17, 2022 by No Comments

Share News

बारिश न होने और सूखा पड़ने के कारण उत्तर प्रदेश (UP) के किसान कितने परेशान है, इसको लेकर अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक किसान ने समाधान दिवस पर इंद्रदेवता के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करा दी। और तो और अधिकारियों ने शिकायती पत्र पर हस्ताक्षर कर मामले में कार्यवाही करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। पत्र में तहसीलदार करनैलगंज गोंडा के हस्ताक्षर हैं और पत्र को अग्रसारित किए जाने की मोहर लगी हुई है।

Lulu Mall Lucknow:लूलू मॉल मामले में हटाए गए इंस्पेक्टर, गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर हुई 22, दो हिंदू संगठन के सदस्यों ने मॉल के प्रतिबंधित एरिया में पढ़ी हनुमान चालीसा, ड्रोन करेगा निगरानी, देखें वीडियो

मामला दर्ज कराया है सुमित कुमार यादव ने, जो कि जिला गोंडा के कटरा बाजार, थाना कौड़िया के झाला परगना गोंडा तहसील करनैल के रहने वाले हैं। उन्होंने यहां 16 जुलाई को आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस पर इंद्र देवता (भगवान जी) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

बारिश न होने और सूखा पड़ने का आरोप लगाते हुए ये शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत पत्र में सुमित ने लिखा है कि प्रार्थी महोदय को अवगत कराना चाहता है कि गत कई महीनों से पानी नहीं गिर रहा है, जिसके कारण जनमानस बहुत परेशान है और जीव-जन्तु व खेती पर भारी प्रभाव पड़ रहा है। घर में रह रही औरतें व बच्चे भी परेशान हैं। यहां बता दें जो इस शिकायती पत्र को लिखने वाला प्रार्थी है, उसने आखिरी की लाइन में जहां उसे (इंद्र देवता पर कार्यवाही करें) लिखना चाहिए था,वहां पर उसने खुद पर ही अर्थात प्रार्थी के ऊपर आवश्यक कार्यवाही करना लिख दिया है। फिलहाल वायरल होने के बाद यह पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है। (फोटो सोशल मीडिया से ली गई है)