UP:बीच सड़क भिड़े छात्रों के दो गुट, लाठी-डंडे के साथ चली बेल्ट, जमकर हुई मारपीट, वायरल हुआ वीडियो
July 21, 2022
No Comments
सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक भीड़ से भरी सड़क पर कुछ युवक बाइक के पास खड़े हैं। इसके बाद कुछ युवक और आते हैं और देखते ही देखते करीब एक दर्जन युवकों के बीच बेल्ट और डंडों से लड़ाई शुरू हो जाती है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक स्कूली ड्रेस पहने हुए हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि ये किसी स्कूल के स्टुडेंट हैं।
Death by Chocolate:चॉकलेट खाते ही बेहोश होकर गिरी 6 साल की बच्ची की स्कूल वैन के गेट पर हुई मौत
फिलहाल वीडियो औरैया के सदर कोतवाली का बताया जा रहा है। फिलहाल युवकों व छात्रों के बीच हुई मारपीट का कारण सामने नहीं आ सका है। इसी के साथ यह भी ज्ञात नहीं हो सका है कि इस सम्बंध में पुलिस तक कोई सूचना पहुंची या नहीं, लेकिन खुलेआम दबंगई देख आस-पास के लोग सकते में जरुर आ गए थे।