ISIS Terrorist Arrested: भारत के एक बड़े नेता को सुसाइड हमले में मारने की साजिश रचने वाले इस्लामिक स्टेट के आतंकी को मित्र देश रूस ने किया गिरफ्तार, जानें रूस की किस एजेंसी ने किया है अरेस्ट

August 22, 2022 by No Comments

Share News

भारत के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देश के एक बड़े नेता को सुसाइड हमले में मारने का साजिश रचने वाले इस्लामिक स्टेट के आतंकी को मित्र देश रूस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये आतंकी हाई प्रोफाइल आतंकवादी गतिविधि को अंजाम देने के लिए रूस से भारत आने की पूरी योजना बनाए बैठा था, लेकिन रूस ने भारत से दोस्ती निभाते हुए हमले को पहले ही नाकाम करते हुए इसे गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हमला देश के एक बड़े नेता के खिलाफ प्लान किया गया था। ये आतंकी इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ है, जो एक आत्मघाती हमले की प्लानिंग कर रहा था। रूसी रक्षा सिक्योरिटी एजेंसी FSB ने सोमवार को आतंकी को धर दबोचा है। रिया नोवोस्ती की रिपोर्ट के मुताबिक FSB ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि ‘FSB ने रूस में प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के एक आतंकी की पहचान की है।

इस आतंकी को हिरासत में ले लिया गया है। ये आतंकी मध्य एशिया के एक देश का रहने वाला था। इसने भारत के एक बड़े नेता के खिलाफ आत्मघाती विस्फोट करने की योजना बनाई थी।’ हालांकि रिलीज में ये साफ नहीं किया गया है कि आतंकी किस देश का रहने वाला है।

जानें कहां ली थी आतंक की ट्रेनिंग
एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी अप्रैल से जून तक तुर्की में था, जहां उसे ISIS के एक नेता ने आत्मघाती हमलावर के तौर पर भर्ती किया था। इनकी पर्सनल मीटिंग इस्तांबुल में हुई है और टेलीग्राम के जरिए बातचीत होती थी। FSB ने आगे बताया है कि ‘इस आतंकी ने ISIS के आतंकवादी आमिर के प्रति निष्ठा की शपथ ली। इसके बाद उसे रूस जाने का आदेश दिया गया। यहां से वह जरूरी दस्तावेज बनवा कर भारत जाना चाहता था।’

इस्लामिक स्टेट है एक आतंकी संगठन
रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामिक स्टेट और इससे जुड़े सभी संगठनों को आतंकी संगठन के रूप में माना जाता है। गृह मंत्रालय के मुताबिक ISIS अपनी विचारधारा को बढ़ाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है। सोशल मीडिया के जरिए भी वह लोगों का ब्रेनवॉश कर रहा है। इसी कारण सुरक्षा एजेंसियां साइबरस्पेस पर कड़ी नजर रखती है। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि हमले के लिए कौन नेता टार्गेट पर था। बताया जा रहा है कि पैगम्बर बयान को लेकर ही किसी सत्तारूढ़ दल के नेता को मारने की योजना बना रहा था ये आतंकी और इसीलिए इसने सुरक्षित जगह तुर्की में आतंक की ट्रेनिंग ली थी। (फोटो एएनआई)