Noida: गार्ड को “बिहारी” कहकर गंदी गाली देने वाली नशेबाज महिला को भेजा गया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, वीडियो में देखें पुलिस के साथ पस्त हालत में दिखी गालीबाज महिला, सोशल मीडिया यूजर ने कहा इनका भी होना चाहिए “बुलडोजर ट्रीटमेंट” (चेतावनी-वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ है)
गार्ड की जरा सी गलती की वजह से न केवल गार्ड बल्कि पूरे बिहार को गाली देने वाली नशेबाज महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला ने नोएडा के जेपी विश टाउन सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी करने के साथ ही गंदी-गंदी गालियां दी थी और अश्लील इशारे भी किए थे।
इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में ले कर महिला को हिरासत में ले लिया था और अब उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने भी पुलिस से जल्द कार्यवाही करने के लिए नोटिस जारी किया था।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के नोएडा के जेपी विश टाउन सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी करने वाली आरोपी महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बता दें कि वायरल वीडियो में महिला गार्ड को गाली देते हुए पूरे बिहार को भी गाली दे रही है। इसका विरोध भी सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला पेशे से वकील है।