Delhi: राहुल गांधी ने आटे को तौला “लीटर” में, वायरल हुआ वीडियो

September 4, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि वह बढ़ती महंगाई का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार का विरोध कर रहे हैं। इसी बीच वह बताते हैं कि पहले आटा 22 रुपए लीटर था और आज 40 रुपए लीटर हो गया है।

फिलहाल वायरल इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह से कॉमेंट कर रहे हैं। बता दें कि आटा, गेहूं, चावल आदि किलो में तौला जाता है। अर्थात कोई भी ऐसी चीज जो तरल नहीं ठोस है, उसे किलो में तौला जाता है और जो चीज तरल पदार्थ है, उसे लीटर में तौला जाता है। जैसे पानी, दूध, तेल आदि उसे लीटर में तौला जाता है और लीटर बोला जाता है किलो नहीं ठीक उसी तरह आटा किलो में बोला जाएगा लीटर में नहीं। फिलहाल इस वीडियो को लोग तेजी से वायरल कर मजाक बना रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें केंद्र सरकार के खिलाफ निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान आटा 22 रुपए लीटर था और अब आटा 40 रुपए लीटर है। राहुल गांधी की फिसली जुबान के बाद लोग उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे और भाजपा के लोगों ने तो उनकी क्लास ही ले ली। हालांकि उन्होंने बाद में गलती सुधार ली और तुरंत केजी (किलोग्राम) कहा। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो का केवल लीटर वाला अंश ही वायरल किया जा रहा है।

देखें और क्या कहा राहुल गांधी ने
राहुल गांधी ने कहा कि देश में केवल दो उद्योगपति ही फायदा उठा रहे हैं। भारत के भीतर दो देश हो गए हैं। एक गरीब मजदूर किसान और बेरोजगार और दूसरा इसी भारत में 10-15 अरबपतियों का। हमारी विचारधारा है कि देश सभी का है। यह केवल दो-तीन उद्योगपतियों का नहीं है। (फोटो सोशल मीडिया)

यहां देखें वीडियो