Mumbai: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का एक्सीडेंट के बाद हुआ निधन, दुर्घटना में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है कार, देखें वीडियो

September 4, 2022 by No Comments

Share News

मुम्बई। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में रविवार की दोपहर निधन हो गया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक हादसा मु्म्बई के पास पालघर में हुआ। सड़क हादसे के बाद साइरस मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएनआई के मुताबिक कार में कुल चार लोग सवार थे, जिसमें साइरस मिस्त्री सहित दो लोगों की मौत हो गई है और दो गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर साफ जाहिर होता है कि दुर्घटना भीषण थी।

यहां देखें वीडियो