Teacher’s Day: शिक्षकों के सम्मान में नतमस्तक हुआ जग, स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में हुआ सम्मान, देखें तस्वीरें

September 6, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ/कानपुर। शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) के अवसर पर प्रदेश भर के स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों में शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर कोचिंग सेंटर्स सहित डांस व कला इंस्टीट्यूट में भी गुरुजनों का सम्मान किया गया। मौके पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।

एकेटीयू में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में सोमवार को शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो आरके खांडल रहे। सभी का स्वागत कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर प्रो. आरके खांडल और प्रो. एसएन उपाध्याय को मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। साथ ही ऑवरऑल श्रेणी व शोध श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। संचालन डॉ0 अनुज शर्मा ने किया जबकि धन्यवाद कुलसचिव सचिन सिंह ने दिया। इस मौके पर प्रति कुलपति प्रो0 मनीष गौड़, वित्त अधिकारी जीपी सिंह, प्रो. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो0 अनुराग त्रिपाठी, प्रो. विनीत कंसल, प्रो0 वंदना सहगल, उप कुलसचिव डॉ0 आरके सिंह सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र मौजूद रहे।

लखनऊ विश्वविद्यालय
5 सितंबर2022 को हिंदी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय में ” शिक्षक दिवस” के अवसर शिक्षक पर्व सप्ताह का प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर हिंदी विभाग के सात पूर्व आचार्यों को उनके ज्ञान,शिक्षण,सामाजिक समरसता,नैतिक मूल्यों के उनके उच्चतम योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले आचार्यों में पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी तथा पत्रकारिता विभाग प्रो.सूर्यप्रसाद दीक्षित,प्रो.कैलाश देवी सिंह,प्रो.हरिशंकर मिश्र,प्रो.प्रेमशंकर तिवारी,प्रो.रमेशचंद्र त्रिपाठी , डॉ. रंजना वैशंपायन सम्मिलित हुए। वर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो.रश्मि कुमार ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कला संकाय की अध्यक्ष प्रो.प्रेमसुमन शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. हेमांशु सेन ने किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकों के साथ विभागीय शिक्षक उपस्थित रहे।

कानपुर में लायन्स क्लब ने बेसिक शिक्षकों का किया सम्मान
शिक्षक दिवस के अवसर पर लायन्स क्लब ऑफ कानपुर इण्डस्ट्रियल ने कानपुर जनपद के 24 उत्कृष्ट शिक्षक / शिक्षिकाओं को कम्पोजिट विद्यालय माडल प्रेमनगर, खण्ड प्रेमनगर मे सम्मानित किया। कार्यक्रम मे अमिताभ तिवारी मण्डलाध्यक्ष प्रथम, जयेश कनेडिया, अरविंद तिवारी और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कानपुर नगर के जिला संयोजक चन्द्र दीप सिंह यादव, दीपक वर्मा सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजक कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मॉडल प्रेमनगर के प्रधानाध्यापक सुभाष चन्द्र ने किया। साकेत सिंह, प्रअ कम्पोजिट प्रावि कर्नलगंज द्वितीय, प्रेमनगर। पूनम यादव, प्रअ,प्रावि प्रतापपुर सरसई, कल्यानपुर। खुर्शीदा परवीन, प्रअ,प्रावि महेन्द्र नगर, कल्यानपुर। अमित त्रिवेदी, प्रअ,प्रावि राजा का पुरवा, शास्त्री नगर। रचना अवस्थी, प्रअ,प्रावि गुटैया स्टेशन, शास्त्री नगर। नीलम कनौजिया, रजनीश कुमार, सुनीता रानी कुशवाहा, बीना वर्मा, मोनिका यादव, अलका गौढ़, सुमन वर्मा, राकेश पाल, कौशल किशोर चौरसिया, सरोज कनौजिया, पूजा चौहान, सुधीर कुमार, मनोरमा कनौजिया, अलका त्रिपाठी, मंजू गुप्ता, विभा सिंह, योगेश कुशवाहा, उमा त्रिपाठी और क्षमा शुक्ला का सम्मान किया गया।

भाषा विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह
5 सितंबर को ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के अटल सभागार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनबी सिंह की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अनेक छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी। बीएड के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जीवन में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो० मसऊद आलम ने स्वागत भाषण के माध्यम से अतिथियों व शिक्षकों का स्वागत किया एवं प्रो० चन्दना डे, विभागाध्यक्ष शिक्षा विभाग ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन बी०एड० छात्र देवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज मोती नगर में हुआ गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ऐसे ही गुरु थे जिन्होंने जहां शिक्षक के रूप में एक आदर्श स्थापित किया, वहीं वे एक राजनेता के रूप में भी देश का गौरव बने। आज डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है, जिसे पूरा देश शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र द्वारा मां सरस्वती तथा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया। शिक्षिका प्रतिभा रानी के निर्देशन में डॉ राधाकृष्णन के आदर्शों को याद किया गया। इसी उपलक्ष में भारत विकास परिषद, महिला शाखा, चौक द्वारा विद्यालय में ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षिकाओं को भारत विकास परिषद की अध्यक्ष कंचन अग्रवाल, उपाध्यक्ष साधना रस्तोगी, सचिव ज्योति अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने सम्मानित किया। कक्षा 9 की रिया, कक्षा 10 की शिवानी राय, कक्षा 12 की पलक एवं सुहानी, कक्षा 10 की अनन्या वर्मा और कक्षा 12 की शबनम को सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर उनका अभिनंदन किया गया।