Video: महिला सब-इंस्पेक्टर ने बुजुर्ग ससुर को जड़े कई थप्पड़, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, मामला दर्ज

September 6, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक कमरे में कुछ लोग हैं। इसी बीच कोई बात होती है कि अचानक एक महिला एक बुजुर्ग पर एक के बाद एक कई थप्पड़ मार देती है।

यह वीडियो दिल्ली के लक्ष्मी नगर का बताया जा रहा है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक जो महिला बुजुर्ग को मार रही है वह दिल्ली पुलिस में बतौर सब-इंस्पेक्टर कार्यरत है और जिसे वह थप्पड़ मार रही है वह उसके बुजुर्ग ससुर हैं।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने के बाद महिला सबइंस्पेक्टर पर आईपीसी की धारा 323/427 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने इस सम्बंध में मीडिया को बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जा चुकी है। ताकि दोषी महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ उचित कार्यवाही की जा सके। मीडिया सूत्रों के मुताबिक सब इंस्पेक्टर महिला व बुजुर्ग ससुर के बीच कोर्ट में मामला चल रहा है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि आखिर ऐसी क्या बात हुई कि महिला सबइंस्पेक्टर ने कई लोगों के सामने ससुर को पीटा और उन लोगों के बीच किस बात को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है।

यहां देखें वीडियो