UK: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन, जानें क्या उम्र थी
September 8, 2022
No Comments
बकिंघम पैलेस ने इस बात की पुष्टि की है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बकिंघम पैलेस के एक बयान में जानकारी दी गई है कि रानी का आज दोपहर बालमोरल में शांति से निधन हो गया। द किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट आज शाम बालमोरल में रहेंगे और कल लंदन लौटेंगे। एएनआई के मुताबिक महारानी का निधन बाल्मोरल महल में हुआ। (फोटो सोशल मीडिया)