Lucknow: प्राचीन लेटे हनुमान जी मंदिर प्रांगण को 10 सितम्बर को किया जाएगा शुद्ध, लोगों से गंगाजल लाने की अपील, दोषी के खिलाफ रासुका की मांग को लेकर दिया जाएगा ज्ञापन, तौफीक ने तोड़ी थी शनिदेव की मूर्ति

September 9, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित प्राचीन लेटे हनुमान जी मंदिर प्रांगण में लगी शनिदेव की मूर्ति तौफीक द्वारा तोड़े जाने की घटना के बाद अब मंदिर प्रांगण को शुद्ध किया जाएगा। इसके लिए 10 सितम्बर 2022 को बुद्धि शुद्धि प्रार्थना सभा एवं गंगाजल से मंदिर प्रांगण का शुद्धिकरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों से अपील की गई है कि गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचें। इस मौके पर मंदिर पदाधिकारियों द्वारा दोषी के खिलाफ रासुका की मांग को लेकर उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भी दिया जाएगा।

बता दें कि गत बुधवार को मंदिर प्रागंण में शिवा नाम बताकर तौफीक ने शनिदेव की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी थी। उसे पकड़ने के बाद लोगों ने जमकर पिटाई की थी और पुलिस के हवाले कर दिया था। इस सम्बंध में अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी मंदिर डा. विवेक तांगड़ी ने बताया कि इसी वजह से मंदिर के प्रांगण को शुद्ध करने की प्रक्रिया की जाएगी। प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर मे स्थापित शनिदेव एवं कपिध्वज हनुमान जी के विग्रहों पर हुए हमले के विरोध मे शनिवार दिनांक 10 सितम्बर को सांयकल 05 बजे से 08 बजे तक लेटे हुए हनुमान जी मंदिर प्रांगण चौक लखनऊ में बुद्धि शुद्धि प्रार्थना सभा एवं गंगाजल से मंदिर प्रांगण शुद्धिकरण का आयोजन किया जायेगा।

इस शांतिपूर्ण सभा एवं शुद्धिकरण यज्ञ में आहुति स्वरूप सभी भक्तों से गंगाजल लाने कि अपील की गयी हैं जिससे मंदिर प्रांगण को मन्त्रोंचार के साथ शुद्ध किया जा सके। शुद्धिकरण के पश्चात विरोध स्वरूप झुके हुए धर्म ध्वज को पुनः उच्चस्थ किया जायेगा। कार्यक्रम मे विरोध स्वरूप मौन रखने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ एवं श्री राम नाम का जाप भी किया जायेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से मंदिर संचालन समिति दोषी को रासुका के तहत निशिद्ध करने का ज्ञापन भी उच्चधिकारियों को देगी। घटना से आक्रोषित भक्तों को भी इस कार्यक्रम के माध्यम से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने का सन्देश दिया जायेगा। कार्यक्रम मे क्षत्रिय समाज, विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू महासभा, सिंधी समाज, ब्राह्मण समाज,रोटी कपड़ा फाउंडेशन तथा अन्य सभी समाज के लोग सम्मिलित होंगे।