Delhi: दिल्ली में छोटी-छोटी बच्चियां बेच रही हैं गांजा और देसी शराब, वीडियो हुआ वायरल, महिला आयोग अध्यक्ष ने पुलिस को जारी किया समन

September 9, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि बच्चे ग्राहकों को कुछ बेच रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे जो बेच रहे हैं वो गांजा है।

इस सम्बंध में वीडियो शेयर करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने लिखा है कि दिल्ली में नशे का व्यापार इतने धड़ल्ले से चल रहा है कि स्कूल जाने की उम्र के बच्चे गांजा और देसी शराब की अवैध बिक्री कर रहे हैं। ये बच्ची तो आइस क्रीम खाते हुए समान बेच रही है। वीडियो रोहिणी का बताया जा रहा है। पुलिस को समन जारी कर रहे हैं। बच्चों के भविष्य बर्बाद हो रहे हैं।

यहां देखें वीडियो