UP: आकाश में चमकी रहस्यमयी रोशनी, एलियन के आने की फैली अफवाह, लखनऊ में मचा हंगामा, वैज्ञानिकों ने बताई हकीकत, देखें वायरल वीडियो

September 13, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आकाश में एक लम्बी सी चमकती हुई लाइन जाती हुई दिखाई दे रही है। इस रहस्यमयी घटना का लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया और अफवाह फैल गई कि एलियन आ गए हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देर रात जमकर हंगामा मचा रहा।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भारत के वैज्ञानिकों ने इसकी खोज की तो मालूम हुआ कि अमेरिका के जाने-माने उद्योगपति एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी द्वारा लान्च किया गया स्टारलिंक सेटेलाइट है जो दूरदराज के क्षेत्रों में हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचाएगा। इसी के साथ वैज्ञानिकों ने ये भी कहा कि यह कोई रहस्य नहीं है।

बता दें कि एलन रीव मस्क का जन्म 28 जून 1971 को हुआ था। वह एक दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी दिग्गज व्यापारी, निवेशक और इंजीनियर हैं। एलन स्पेसएक्स के संस्थापक, सीईओ और मुख्य डिजाइनर, टेस्ला कंपनी के सह-संस्थापक,सीईओ और उत्पाद के वास्तुकार,ओपनएआई के सह-अध्यक्ष, न्यूरालिंक के संस्थापक और सीईओ और द बोरिंग कंपनी के संस्थापक हैं।

यहां देखें वीडियो