Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ “सर तन से जुदा…हैवानियत के रूप में, बचाओ मेरे देश को, कट्टरवाद के भूत से” रैप सांग, ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड, दर्जी कन्हैलाल की हत्या को लेकर कसा तंज, युवाओं की बना पहली पसंद, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रैपर (रैप सांग गायक) “सर तन से जुदा” लाइन का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहा है। इसी के साथ इस गाने में रैपर ने दर्जी कन्हैयालाल की मौत को लेकर हमलावरों पर जमकर प्रहार किया है। बता दें कि रैपर का एक लम्बा इतिहास बताया जा रहा है, जिसमें रैपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए रैप सांग गा चुके हैं।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये वीडियो ईपीआर अय्यर नाम के रैपर का है। इस वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद की कथित ईशनिंदा को लेकर हिंदू दर्जी कन्हैया लाल की मौत और मौत की धमकी (सर तन से जुदा) के मुद्दे को उठाया है। रैपर की प्रशंसा के साथ वीडियो को हिंदू धर्म को मानने वाले जमकर वायरल कर रहे हैं। IPR का पूरा नाम संथानम श्रीनिवासन अय्यर, उर्फ ईपीआर अय्यर (एम्सी कवि रैपर) है। वह कोलकाता के एक भारतीय रैपर हैं। 33 वर्षीय रैपर का जन्म भारत के तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था। अपनी प्राथमिक शिक्षा समाप्त करने के तुरंत बाद, उनका परिवार कोलकाता में स्थानांतरित हो गया। उन्होंने कोलकाता में एनएसएचएम इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन से प्रसारण पत्रकारिता की डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक ईपीआर ने 2010 में अपने कॉलेज के दिनों से ही रैप सांग में रुचि थी। उन्होंने ‘बैन्ड’ नामक एक बैंड का गठन किया, जिसे बाद में भंग कर दिया गया, और उन्होंने एक और बैंड ‘अंडरग्राउंड अथॉरिटी’ का गठन किया और अभी भी इसके साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। ईपीआर का वामपंथी झुकाव वाले रैप का लंबा इतिहास है। टेलीग्राफ इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में, उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें कोलकाता में नहीं लाया गया होता, तो वे ‘राजनीतिक’ नहीं होते। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि अगर मैं कहीं और बड़ा हुआ तो मैं इतना राजनीतिक होता।” वह धार्मिक से लेकर सामाजिक मुद्दों पर रैप सांग बनाते हैं और गाते हैं। हालांकि हाल ही में उनका सर तन से जुदा रैप सांग ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।
यहां देखें वीडियो