UP Crime: गैंगरेप के बाद नाबालिग बच्ची को दरिंदों ने नग्न अवस्था में दौड़ाया बीच सड़क पर, दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला, बच्ची के साथ ही माता-पिता ने भी किया घटना से इंकार

September 20, 2022 by No Comments

Share News

मुरादाबाद। सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर कोई दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, तो वहीं बाइक से निकलते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं।

यह सीसीटीवी फुटेज उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नाबालिग बच्ची के साथ नौशे, इमरान व अन्य ने पहले गैंगरेप किया। इसके बाद नाबालिग बच्ची को नग्न अवस्था में सड़क पर दौड़ने को मजबूर किया। आरोपियों को बचाने का प्रयास भी किसी एक राजनीतिक पार्टी द्वारा किया जा रहा है।

परिवार को मैनेज करने का भी आरोप पार्टी पर लग रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के काफी देर बार मुरादाबाद पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला 7 सितम्बर 2022 का है। इस मामले में बच्ची के फूफा की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन माता-पिता ने घटना से इंकार किया है, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर नौशे को गिरफ्तार कर अन्य की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।

यहां देखें सीसीटीवी फुटेज और वीडियो