Asia Cup-2022: भारत की क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हरा कर महिला एशिया कप किया अपने नाम, लगातार सातवीं बार देश की बेटियां बनी चैंपियन, वीडियो और तस्वीरों में देखें जोश की क्रिकेट टीम
October 15, 2022
No Comments
भारतीयों के लिए खेल जगत से खुशी की खबर सामने आ रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की टीम को हरा दिया है और इसी के साथ टीम ने यह मैच 8 विकेट से जीतकर एशिया कप अपने नाम कर लिया है। इस तरह से टीम इंडिया लगातार सातवीं बार चैंपियन बनी है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 65 रन बनाए और इस तरह से भारतीय टीम को जीत के लिए 66 रनों की आवश्यकता थी। मालूम हो कि भारत ने 8.3 ओवर में 71 रन बनाकर ट्राफी अपने नाम कर ली है। बता दें कि भारत ने 71 रन बनाने में केवल दो विकेट ही खोए थे। (फोटो सोशल मीडिया)
यहां देखें वीडियो