Kartik Purnima: जानें कैसे किया जाता है क्षीर सागर का दान…? पढ़ें कार्तिक पूर्णिमा कथा
Kartik Purnima: एक बार त्रिपुर राक्षस ने एक लाख वर्ष तक प्रयागराज में घोर तक किया. इस तप के प्रभाव से समस्त जड़ चेतन जीव तथा देवता भयभीत हो गए. देवताओं ने तप भंग करने के लिए अप्सराएं भेजी लेकिन उनको सफलता नहीं मिली. आखिर ब्रह्मा जी स्वयं उसके सामने प्रस्तुत हुए और वह मांगने को कहा.
इस पर त्रिपुर ने वर मांगा कि वह न देवताओं के हाथों मरे और ना मनुष्य के हाथों. इस वरदान के बल पर त्रिपुर निडर होकर अत्याचार करने लगा. यही नहीं उसने कैलाश पर्वत पर भी चढ़ाई कर दी. इस पर महादेव तथा त्रिपुर में घमासान युद्ध चढ़ गया. अंत में शिव जी ने ब्रह्मा तथा विष्णु की सहायता से उसका वध किया. इस दिन क्षीर सागर दान का अनंत महत्व बताया गया है.
क्षीरसागर का दान 24 अंगुल के बर्तन में दूध भरकर उसमें स्वर्ण या रजत की मछली छोड़कर किया जाता है. यह उत्सव दीपावली की तरह दीप जलाकर शाम को मनाया जाता है.
DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)
ये भी पढ़ें-Kartik Purnima: कार्तिक पूर्णिमा पर बैल दान करने का जानें क्या मिलता है लाभ? दीपदान का 10 यज्ञों के समान फल
Kartik Purnima: बहू ने तोड़ दिया सास का अहंकार…पढ़ें कार्तिक स्नान की कथा-Video