Chhath Puja 2022: घाटों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने आस्ट्रेलिया में मनाया छठ पर्व, वीडियो व तस्वीरों में देखें महापर्व की अद्भुत रौनक
छठ पर्व विशेष (आशुतोष वर्धन)। छठ पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी मनाया जा रहा है। सूर्य षष्ठी के दिन बिहार के लोकप्रिय महापर्व छठ व्रत करने वालों ने घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान कहीं पार्कों में कृत्रिम तालाब बनाकर लोगों ने अर्घ्य देने का परम्परा को निभाया तो कहीं गंगा व नहर घाटों के किनारे कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान देश से लेकर विदेश में भी छठ पर्व की रौनक देखी गई। उत्तर प्रदेश की लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने आस्ट्रेलिया मेलबर्न में अपने परिवार व विदेशियों के साथ छठ का पर्व मनाया।


मालिनी ने इस सम्बंध में अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि, छठ पर्व बिहार की सीमा लांघ कर पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी पहुंच गया है। विदेशों में हमारे भाई-बहन धूमधान से पर्व मना रहे हैं। लोक आस्था व सनातन संस्कृति का दिव्य सूर्य भरतवंशियों के मस्तक पर दमक रहा है। तो वहीं लखनऊ के सरोजनीनगर अमौसी लखनऊ में एक वृद्धा छठ मइया के पर्व को देखने के लिए व्हीलचेयर पर आईं। इस मौके पर लोगों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर छठ बेदी की पूजा-अर्चना की और कथा सुनी। इस दौरान घाटों पर छठ मइया के गीत गुंजायमान हो रहे थे।

देखें देश व विदेशों में अयोजित छठ पर्व की झलक, तस्वीरें और वीडियो