Ayodhya News: स्कूली छात्रा को लड़के ने बीच सड़क रोक कर जड़े एक के बाद एक कई थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि साइकिल से जाती एक स्कूली छात्रा को बीच लड़क पर रोक कर एक के बाद एक कई थप्पड़ लगातार जड़े। इस दौरान छात्रा विरोध करती दिखाई दे रही है। तो वहीं वीडियो बना रहे लोगों ने भी इस बात का विरोध किया लेकिन लड़का नहीं माना।
यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अयोध्या का बताया जा रहा है। इस मामले में अयोध्या पुलिस ने ट्विटर पर एक जानकारी जारी करते हुए बताया है कि 29 अक्टूबर को थाना कुमारगंज क्षेत्र के अंतर्गत स्कूली छात्रा के साथ मारपीट की घटना हुई थी। वायरल वीडियो के आधार पर धाऱा 323, 354, 342, पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और एक नाबालिग सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि मामले में जांच चल रही है। पुलिस टीम गठित कर अन्य आरोपितों की भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
यहां देखें वीडियो