Gwalior: आधा दर्जन लोगों ने महिला को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडो से बुरी तरह पीटा, बच्चे चिल्लाते रहे “मम्मी को बचा लो”, वीडियो हुआ वायरल, नहीं सुनी पुलिस ने

November 8, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पुरुष व महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोग एक महिला को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट रहे हैं और महिला दर्द से कराहते हुए बचाने की गुहार लगा रही है तो दूसरी ओर बच्चे चिल्ला रहे हैं कि मम्मी को बचा लो, लेकिन कोई उसकी नहीं सुन रहा है।

यह वीडियो मध्यप्रदेश के ग्वालियर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है घटना के बाद महिला थाने पहुंची तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और न ही पुलिस ने उसकी सुनी। इसके बाद महिला जनसुनवाई में पहुची और एसपी से न्याय की गुहार लगाई, तब जाकर पुलिस ने एक्शन लिया। वीडियो में जो लोग महिला को मार रहे हैं, उनमें महिला का पति और उसके ससुराल के लोग बताए जा रहे हैं। घटना ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू की है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले यहां रहने वाली महिला मालती कुशवाहा की अपने पति मातादीन कुशवाहा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान महिला ने पति से साथ मारपीट की, जिसमें पति के पैर की हड्डी टूट गई, इसके बाद पति ने थाने पहुंचकर महिला के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी और फिर घर आकर महिला को घर की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर जमकर लाठी-डंडों से पीटा।

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते पति और पत्नी दोनों एक-दूसरे के खिलाफ घरेलू हिंसा का प्रकरण दर्ज करा चुके हैं। (फोटो वायरल वीडियो से ली गई है)

यहां देखें वीडियो