Punjab: घर के बाहर ही दिन-दहाड़े बंदूक की नोक पर महिला से जबरन छीनी सोने की चेन, वायरल हुआ सीसीटीवी फुटेज, देखें वीडियो और आप भी रहें सतर्क
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवती अपने घर से पास स्कूटी खड़ी कर रही है, कि तभी एक बदमाश आता है बंदूक की नोक पर उसकी चेन उससे जबरन छीन लेता है। जबकि युवती चोर के साथ संघर्ष करती है और चेन नहीं छीनने देती है तो चोर उसे स्कूटी के साथ गिरा देता है।
इसी दौरान एक स्कूली छात्रा युवती को बचाने के लिए बदमाश को धक्का देने की कोशिश करती है तो बदमाश उसे ही धक्का देकर दूर गिरा देता है। पास ही एक बुजुर्ग भी बच्चा गोद में लिए खड़े शोर मचा रहे हैं। फिर भी बदमाश किसी ने नहीं डरता। इतने में घर का गेट खोलकर महिला निकलती है, लेकिन तब तक चोर चेन छीनकर भाग जाता है और महिला चोर के पीछे भागती है, लेकिन चोर को नहीं पकड़ पाती है।
यहां देखें वीडियो
यह वीडियो पंजाब के तरनतारन का बताया जा रहा है। घटना गुरुवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। अपना बेटी को ट्यूशन सेंटर से घर लेकर आई स्कूटी सवार महिला को घर के गेट के सामने से ही एक लुटेरे ने ढाई तोले की सोने की चेन बंदूक की नोक पर झपट कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उसके साथ एक और लुटेरा था जो कि दूर खड़ा था, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में केवल एक ही लुटेरा दिखाई दे रहा है। यह घटना एसएसपी की रिहाइश से थोड़ी दूर और एसटीएफ आफिस के बिलकुल पास ही हुई। हालांकि मौके पर 15 मिनट बाद पुलिस पहुंच गई थी।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक अमृतसर रोड पर पासी मेडिकल स्टोर चलाते अमित पासी ने बताया कि उनकी कोठी मेडिकल स्टोर के साथ वाली गली में ही है। रोज की तरह अमित पासी के बच्चे नवरीति और अमितांश ट्यूशन पर गए हुए थे। अमित पासी की पत्नी साकृति पासी अपनी सकूटी पर दोनों बच्चों को लेने घर से रवाना हुए। करीब साढ़े पांच बजे दोनों बच्चो को लेकर जब साकृति वापस लौट रही थी कि बाइक सवार दो लुटेरे रास्ते में ही पीछे लग गए। अभी साकृती अपनी कोठी के बाहर स्कूटी लगा रही थी कि लुटेरे ने पिस्तौल निकाल कर उनके गले से चेन छीनने का प्रयास किया। जिस दौरान दोनों बच्चे और महिला जमीन पर गिर गए। लुटेरे ने महिला पर पिस्तौल के बट्ट से हमला किया जिस दौरान 8 साल की बेटी नवरीति ने जान की परवाह किए बिना लुटेरे का मुकाबला किया परंतु पिस्तौल धारक आरोपित ने बच्ची की भी पिटाई की और महिला के गले से ढाई तोले की सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।
सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसपी इन्वेस्टिगेशन विशालजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह वीडियो पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। इसी के साथ यहां की पुलिस प्रशासन को भी सवालों के कटघरे में खड़ा कर रहा है कि पुलिस का डर यहां के लुटेरों में है ही नहीं। बता दें कि वर्तमान में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और भगवंत मान यहां के मुख्यमंत्री हैं।