Lucknow News: राजधानी में 12 नवम्बर से शुरू होने जा रहा है ‘व्यापारी मंगल दिवस’, समस्याओं का होगा समाधान

November 11, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 नवम्बर से व्यापारी मंगल दिवस शुरू होने जा रहा है। 12 नवम्बर को पहला व्यापारी मंगल दिवस है। इस कार्यक्रम के माध्यम से राजधानी के व्यापारियों को सम्मान तो मिलेगा ही साथ ही समस्याओं का तत्काल समाधान भी किया जाएगा।

मेयर संयुक्ता भाटिया 12 नवम्बर को मंगल दिवस का शुभारम्भ करेंगी। इसके बाद प्रत्येक महीने के दूसरे शनिवार को व्यापारी मंगल दिवस का आयोजन किया जाएगा। 12 नवम्बर को अपराह्न 12 बजे से लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में महापौर की अध्यक्षता में आयोजित व्यापारी मंगल दिवस का आयोजन किया जाएगा। उक्त मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया नगर निगम के अधिकारियों संग व्यापारियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराएंगी।

महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर आयुक्त सहित समस्त जोनल अधिकारियों व संबंधित अधिकारियों को व्यापारी मंगल दिवस पर उपास्थित रहने का निर्देश जारी किया है। ताकि व्यापारियों की तमाम समस्याओं का निस्तारण त्वरित सम्भव हो सकें। ज्ञात हो कि कल व्यापारियों संग महापौर की बैठक में स्वयं महापौर ने प्रत्येक दूसरे शनिवार को व्यापारी मंगल दिवस करने की घोषणा की थी। कल पहला व्यापारी मंगल दिवस आहूत कर महापौर इसकी शुरुआत करेंगी।