Karnataka: अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अष्टम अधिवेशन का कर्नाटक में मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ, पुरानी पेंशन का उठा मुद्दा, देखें लाइव वीडियो
बेंगलुरू। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) के अष्टम अधिवेशन का शुभारंभ कर्नाटक के मुख्यमंत्री वीआर बोमई एवं भारत सरकार के वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को किया। इस मौके पर मु्ख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने शिक्षकों की हर समस्याओं को यथासंभव समाधान करने का पूर्ण आश्वासन अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया। शाम को यहां विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।

बता दें कि शुक्रवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का 8वां त्रैवार्षिक अधिवेशन का झण्डारोहण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी सिंहल ने शुभारम्भ किया था। कार्यक्रम में 11 नवम्बर से 13 नवम्बर तक पूरे देश से प्राथमिक से डिग्री संवर्ग के दस हजार शिक्षक प्रतिनिधि कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं।

कानपुर नगर के तीनों संवर्ग से सभी वर्गों से 45 प्रतिनिधि सहित पूरे उत्तर प्रदेश से 545 शिक्षक प्रतिनिधि पहुंच चुके हैं। जनसेवा विद्या केन्द्र चेहन्नहल्ली बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित कार्यक्रम की भव्यता देखते ही बन रही है। कार्यक्रम का आयोजन कर्नाटक राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ और कर्नाटक राज्य महाविद्यालय शिक्षक संघ संयुक्त रुप से कर रहे है।
इस मौके पर पहुंचे कानपुर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक चंद्रदीप सिंह यादव ने बताया कि अधिवेशन में शिक्षकों की समस्याएं मुख्य रूप से मुद्दा हैं। यहां उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की पुरानी पेंशन सहित तमाम मुद्दों को उठाया जाएगा और ये साफ किया जाएगा कि शिक्षक भविष्य निर्माता है, उसे मशीन न बनाया जाये। (फोटो-सोशल मीडिया)
यहां देखें लाइव वीडियो