Ajmer:भाजपा नेता के एक ट्वीट से मचा बवाल, राजस्थान पुलिस पर लगा अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को बचाने का आरोप, वायरल वीडियो में पुलिस ने खादिम को दी बचने की सलाह, खादिम ने नूपुर शर्मा का सिर काटने की दी थी धमकी
सोशल मीडिया पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें दावा किया है कि राजस्थान सरकार की पुलिस नूपुर शर्मा का सिर काटने की धमकी देने वाले अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को बचाने की कोशिश कर रही है। इसीलिए जब उसे गिरफ्तार करके ले जा रही है तो साथ ही सलाह भी दे रही है कि बोल दे कि वीडियो बनाते समय वह नशे में था, बच जाएगा।
बता दें कि अभी तक अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान का जो भी बयान मीडिया के सामने आया है, उसमें उन्होंने बार बार खादिम को नशे में होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि शक है कि वीडियो बनाते समय खादिम नशे में था। इसके बाद बुधवार की शाम को जो वीडियो अमित मालवीय ने वायरल किया है, उसमें जो बात सामने आ रही है, वह बहुत ही चौंकाने वाली है। हालांकि अभी इस मामले में विकास सांगवान की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल बता दें कि अमित मालवीय ने वीडियो ट्वीट करते हुए क्या लिखा है। अमित ने लिखा है कि, “इस वीडियो में, अशोक गहलोत की पुलिस सलमान चिश्ती को नुपुर शर्मा का सिर काटने का आह्वान करने के लिए, यह दावा करने के लिए सिखाती है कि उसने नशे की हालत में बयान दिया था, ताकि उसे बचाया जा सके। क्या कांग्रेस के राज में #HinduLivesMatter? आरजे पुलिस उदयपुर को भी टाल सकती थी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।