PUNJAB:पंजाब की जनता की हुई बल्ले-बल्ले, अब हर घर को मिलेगी फ्री बिजली, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा 31 दिसम्बर को माफ किया जाएगा बिजली का बिल
July 1, 2022
No Comments
नई दिल्ली। अब आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पंजाब में भी लोगों को फ्री बिजली देने जा रही है। दिल्ली में सफल हुई इस योजना के बाद दिल्ली मुख्यमंत्री व आप पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की सलाह पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पंजाब में फ्री बिजली देने की घोषणा कर दी है।
इस सम्बंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया कि पंजाब के लोगों को आज से हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। एएनआई को दिए बयान में कहा कि हम खुश हैं कि हम इस गारंटी को पूरा कर पाए हैं। खेती के लिए हमने 8 घंटे बिजली देने का वादा किया था वो भी 8 घंटे या 15 घंटे बिजली आती रही। इससे संबंधित हमें एक भी शिकायत नहीं मिली है। इसी के साथ ये भी कहा कि आने वाले दिनों में हम और गारंटी पूरी करेंगे। 31 दिसंबर से पहले जितने भी किलोवाट का बिल है वो हम माफ करेंगे।