Ajmer: अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के बाद खुल रहे हैं उसकी करनी के बड़े राज, उदयपुर हत्याकांड से पहले शूट किया था नूपुर शर्मा को धमकी देने वाली वीडियो, जानें हिस्ट्रीशीटर खादिम के खिलाफ कितने दर्ज हैं मामले, वीडियो
नूपुर शर्मा का गला काटने वाले को अपना मकान और सम्पत्ति देने का फतवा जारी करने वाले अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही उसकी करनी के एक-एक राज खुलते जा रहे हैं। मीडिया सूत्रों के मुताबिक उस पर अलग-अलग थानों में करीब 13 मामले दर्ज हैं। मतलब अपराध की दुनिया उसके लिए नई नहीं है।
मंगलवार की सुबह उसने वीडियो जारी कर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलफा फतवा जारी करते हुए गला काटने वाले को अपना मकान देने की बात कही थी। मंगलवार देर रात तक ही पुलिस ने खादिम को गिरफ्तार कर लिया था। अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सलमान चिश्ती के पकड़े जाने की जानकारी मीडिया को दी थी। इसी के साथ सांगवान ने ये भी शक जताया कि उसने जब धमकी भरा वीडियो बनाया, उस समय वह नशे की हालत में था। वह एक हिस्ट्रीशीटर है और अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ करीब 13 मामले दर्ज हैं।
इसी के साथ पुलिस ने ये भी जानकारी दी कि सलमान की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है कि उसने यह भड़काऊ बयान का वीडियो 28 जून से पहले बनाया था, अर्थात उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या से पहले ये वीडियो शूट किया गया था और वायरल अब किया गया। मतलब इसके पीछे भी कोई सोची-समझी साजिश ही है। बता दें कि करीब दो मिनट 50 सेकेंड के इस वीडियो में खादिम ने धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने का हवाला देते हुए कहा था कि माहौल पहले जैसा नहीं रहा, नहीं तो मैं बोलता नहीं….मुझे कसम हैं मेरी मां, बच्चों की…जो नूपुर शर्मा की गर्दन लाएगा, उसे सब कुछ दे दूंगा। उसे अपना मकान दे दूंगा और मैं कहीं चला जाउंगा। इस बीच सलमान अपने आंसू भी पोछता हुआ दिखाई दे रहा है और उसकी जबान भी लड़खड़ा रही है।