AI समिट में कांग्रेस ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन… 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार; 7 को तलाश रही दिल्ली पुलिस-Video
AI Summit 2026: दिल्ली में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 (AI Summit 2026) में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन किया. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सभी चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सात अन्य की तलाश की जा रही है. इसके लिए दिल्ली पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दिल्ली एनसीआर में छापेमारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के नेता हैं.
बता दें कि आज यानी 20 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट प्रदर्शनी के हॉल में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ ‘PM इज कंप्रोमाइज्ड’, ‘एपस्टीन फाइल्स’ और “इंडिया-US ट्रेड डील’ लिखी टीशर्ट पहनकर नारेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद उन्होंने टी शर्ट उतार भी दी और अर्धनग्न होकर नारेबाजी की और जमकर हंगामा किया, जिससे वहां मौजूद अंतरराष्ट्रीय डेलिगेट्स और मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई.
पुलिस ने इस घटना पर तुरंत एक्शन लिया और सभी प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाला व तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन लेकर गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां रिमांड या जमानत पर सुनवाई हो सकती है.
Angry Public at AI summit:
“Congress is destroying our (India’s) Reputation”
“You are Traitors” pic.twitter.com/Hk0EAof9Jq
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) February 20, 2026
पुलिस ने चारो आरोपियों की पहचान कर ली है और अब सभी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस IYC के प्रेसिडेंट उदय भानू से पार्लियामेंट थाने में पूछताछ कर रही है. करीब 15 से ज्यादा वीडियो क्लिप्स के आधार पर पुलिस ने अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी रखी है.
सूत्रों की माने तो गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने पहले काले छाते पर प्रिंट स्टिकर लगाकर मंडपम में घुसने की योजना बनाई थी लेकिन चेकिंग में पकड़े जाने की वजह से प्लॉनिंग बदल दी और फिर टी शर्ट पर प्रिंट स्टिकर लगवा कर घुस गए. फिलहाल पुलिस ये भी तलाश रही है कि स्टीकर प्रिंट कहां हुए इसकी जांच चल रही है.
AI Impact Summit जैसे वैश्विक मंच पर हंगामा करने की कोशिश करने वाले कांग्रेसियों को वहां मौजूद लोगों ने सख्त संदेश दिया है।
देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली राजनीति को स्पष्ट रूप से नकारते हुए देशवासियों ने बता दिया कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। pic.twitter.com/4BYFSxWQQi
— Hirendra Kaushik (@hirendrakaushik) February 20, 2026
इसी के साथ ही दिल्ली पुलिस भारत मंडपम में हुए प्रदर्शन के सभी वीडियो फुटेज खंगाल रही है तो वहीं फरार प्रदर्शनकारियों के फोन बंद है. इस पर टेक्नीकल सर्विलांस के आधार पर बाकी प्रदर्शनकारियों की तलाश की जा रही है.
दिल्ली पुलिस ने लगाई ये गंभीर धाराएं
पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने बयान जारी किया है और बताया कि प्रदर्शनकारियों पर कई गम्भीर धाराएं लगाई गई हैं. उन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई भी की थी. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने समिट के हॉल नंबर 5 में प्रवेश के लिए पहले से QR कोड बनवाया और फिर टी-शर्ट को स्वेटर के नीचे छुपाकर अंदर ले गए. सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता फैलाना, पुलिस के साथ मारपीट और कानून-व्यवस्था भंग करने जैसे आरोपों के साथ धाराएं लगाई गई हैं.
आरोपियों के ये हैं नाम
पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस ने दिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान हो चुकी है. गिरफ्तार लोगों में IYC के नेशनल सेक्रेटरी कृष्णा हरि, बिहार स्टेट कोऑर्डिनेटर कुंदन यादव, यूपी स्टेट वाइस प्रेसिडेंट अजय कुमार और नेशनल कोऑर्डिनेटर नरसिम्हा यादव हैं. पहले पुलिस ने 4 से 10 लोगों को डिटेन किया था लेकिन बाद में पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया और अन्य की तलाश की जा रही है.
हर बिंदुओं पर पुलिस कर रही है जांच
इस पूरे मामले को लेकर ACP महला का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि ये घटना पूरी तरह से प्री-प्लान्ड लग ररही है. हम इसकी जांच कर रहे हैं. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि पुलिस अब लार्जर कॉन्सपिरेसी (बड़ी साजिश) के एंगल से इस मामले में जांच कर रही है. इसमें यह देखा जा रहा है कि क्या ये प्रदर्शन सिर्फ कुछ लोगों की हरकत थी या इसमें कोई बड़ा प्लान और ज्यादा लोग शामिल थे.
जितना डैमेज गलगोटिया ने बीजेपी का किया था,
आज इन लोगों की हरकत से सब कंट्रोल हो जाएगा।Wrost ऑपोजिशन.. pic.twitter.com/o6a60F3IuL
— खुचरेंप (@khuchrep) February 20, 2026
ये भी पढ़ें-भारत-फ्रांस के बीच हुए ये 21 समझौते…देश में डिफेंस से लेकर AI तक और बनेंगे फ्रेंच हेलीकॉप्टर