AKTU News: स्कूली शिक्षकों को मिला AI प्रशिक्षण…
AKTU News: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश (AKTU) के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय अधिष्ठाता इनोवैशन एवं सोशल आन्ट्रप्रनर्शिप प्रो भारतेन्दु नाथ मिश्र एवं सह अधिष्ठाता डॉ अनुज कुमार शर्मा के नेतृत्व में इनोवेशन हब एकेटीयू द्वारा “एक दिवसीय शिक्षकों के लिए Artificial Intelligence (AI) प्रशिक्षण कार्यक्रम” का सफल आयोजन 17 अक्टूबर 2025 को किया गया। इस प्रशिक्षण में 50 स्कूलों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया.
कार्यक्रम में स्वागत भाषण महीप सिंह, हेड – इनोवेशन हब, एकेटीयू ने दिया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल के शिक्षकों को Artificial Intelligence (AI) के मूल सिद्धांतों, नवीनतम उपकरणों एवं शैक्षणिक उपयोगों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में AI आधारित शिक्षण उपकरणों, चैटबॉट्स, Generative AI एवं Data-driven learning पद्धतियों पर प्रायोगिक सत्र आयोजित किए गए।
प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व विनीत सक्सेना द्वारा किया गया. वह Startup Founder, Setukrite Technologies Private Limited से जुड़े हैं. यह उत्तर प्रदेश का एक AI आधारित स्टार्टअप है.साथ ही रितु द्विवेदी ने भी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया. वह Seasoned Corporate Trainer हैं जो कि 14 सालों से इस क्षेत्र से जुड़ी हैं.
धन्यवाद ज्ञापन वंदना शर्मा ने दिया. वह मैनेजर इनोवेशन हब, एकेटीयू हैं तो वहीं कार्यक्रम का संचालन अनुराग त्रिपाठी, असिस्टन्ट इन्क्यबेशन मैनेजर द्वारा किया गया। प्रशिक्षण से शिक्षक कक्षा में AI टूल्स का प्रभावी उपयोग कर पाएंगे और अपनी शिक्षण विधियों को और अधिक रोचक एवं आधुनिक बना पाएंगे। छात्रों के सीखने के अनुभव को और बेहतर बनाने में भी यह उन्हें मदद करेगा.
फॉर्मेसी में प्रवेश के लिए 45 सौ अभ्यर्थियों ने भरी च्वॉइस
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों में फॉर्मेसी प्रवेश के लिए च्वॉइस फिलिंग शुक्रवार को शुरू हो गयी। च्वॉइस फिलिंग में अब तक करीब 45 सौ अभ्यर्थियों ने च्वॉइस भरा। समन्वयक प्रो0 ओपी सिंह के अनुसार च्वॉइस फिलिंग सुचारू रूप से चल रही है।
ये भी पढ़ें-WhatsApp पर अनगिनत मैसेज भेजने की सुविधा पर लगेगा ब्रेक…कंपनी करने जा रही है ये बड़ा बदलाव