AKTU News: प्लेसमेंट ड्राइव में इतने छात्रों ने लिया हिस्सा
AKTU News: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में आज प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. प्लेसमेंट ड्राइव में करीब तीन सौ छात्रों ने प्रतिभाग किया.
कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे के निर्देशन में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में जारो एजुकेशन, कंपनी ने छात्रों के प्रतिभा को परखा. ग्रेजुएट ट्रेनिंग एवं पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी के पद के लिए आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक एवं एमबीए के छात्रों ने ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू में खुद को साबित किया.
कंपनी के असिस्टेंट एचआर मैनेजर अरिजीत पाठक ने छात्रों से विभिन्न प्रकार के सवालों से परखा. छात्रों की कम्युनिकेशन स्किल विषय पर पकड़ को जाना. साथ ही उनके तकनीकी दक्षता के बारे में भी गहराई से पूछा. डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रोफेसर नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के अवसर छात्रों के भविष्य को नया आयाम देते हैं. इस दौरान शिशिर द्विवेदी प्रतिभा शुक्ला ने सहयोग प्रदान किया.