AKTU के छात्र AIT बैंकॉक से कर सकेंगे MTech और संयुक्त पीएचडी, नैनो तकनीक आदि पर शोध करना होगा आसाना, जानें बैंकॉक में ODOP की तरह ही कौन सी चलती है योजना और क्या मिलेगा रोजगार

June 25, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के छात्र अब एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (AIT) बैंकॉक थाईलैंड से एमटेक की डिग्री ले सकेंगे। साथ ही संयुक्त पीएचडी भी कर सकेंगे। इसके लिए दोनों संस्थानों के बीच जल्द ही शैक्षणिक सहयोग, शोध, कौशल आदि पर एमओयू साइन किया जाएगा। इस कार्ययोजना के लिए शुक्रवार को एआईटी बैंकॉक के डायरेक्टर स्पेशल डिग्री प्रोग्राम प्रो. नितिन त्रिपाठी और कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र के बीच ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में कई विषयों को लेकर चर्चा की गई।

COVID-19:खुलने वाले हैं स्कूल, वहीं दूसरी ओर बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, देखें लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का संख्या

एकेटीयू से बीटेक तो एआइटी बैंकॉक से एमटेक

दोनों संस्थानों के बीच सहमति बनी है कि डुएल डिग्री दी जाएगी। जिसमें छात्र बीटेक एकेटीयू से करेगा जबकि दो सालों के लिए एआइटी बैंकॉक में रहकर एमटेक करेगा। इसी तरह दोनों संस्थानों के संयुक्त पयर्वेक्षण में छात्र पीएचडी कर सकेंगे। जिसमें एक सुपरवाइजर एआईटी बैंकॉक में और एक एकेटीयू में रहेगा। दोनों संस्थानों में से कोई भी पीएचडी की डिग्री दे सकेगा।

LUCKNOW:दुबग्गा थाने में तैनात सिपाही ने पत्नी को पीटकर की हत्या व शव लटकाया फंदे से, फिर पुलिस को फोन कर कहा, ” पत्नी ने कर ली है आत्महत्या”, फोरेंसिक टीम ने की जांच

एक दूसरे से अनुभव साझा करेंगे फैकल्टी

बैठक में यह भी तय हुआ कि दोनों संस्थानों के फैकल्टी यानी शिक्षक एक दूसरे के यहां जाकर इफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षण की विधि, शोध आदि की जानकारी ले सकेंगे। जिससे कि शैक्षणिक कार्य में गुणवत्ता का और विकास हो सके। साथ ही शिक्षक नई तकनीक से भी परिचित हो सकेंगे। इसी तरह छात्रों के विकास के लिए भी दोनों संस्थानों के बीच सहमति बनी है। इसके तहत एकेटीयू के छात्र एआईटी के विशेषज्ञों से सहायता ले सकेंगे। वहीं दोनों संस्थानों ने कौशल विकास के आदान-प्रदान पर सहयोग करने का निर्णय लिया।

UP: सपा विधायक ने निर्माणाधीन सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार को दिया धक्का, भरभरा कर गिर गई, वीडियो हुआ वायरल, अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा “भाजपा के राज में भ्रष्टाचार का कमाल,देखें कहां हो रहा था निर्माण

करेंगे संयुक्त शोध

बैठक में दोनों संस्थानों के बीच सहमति बनी की शोध के नये विषयों के लिए दोनों संस्थान एक दूसरे का सहयोग करेंगे। इसमें नैनो तकनीकी, ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, जियोइन्फॉर्मेटिक्स और फूड एंड बायोप्रोसेसिंग तकनीकी जैसे विषयों पर शोध के लिए दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ एक दूसरे की मदद करेंगे।

UP:उत्तर प्रदेश के एक सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ दबंगों ने की अभद्रता, जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे बच्चों को रोका पुलिस ने, देखे वायरल वीडियो

ओडीओपी और ओटीओपी

जिस तरह से प्रदेश में ओडीओपी यानी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना है उसी तरह वहां वन टैंबोन वन प्रोडक्ट स्कीम चलती है। बैठक में सहमति बनी की दोनों योजनाओं के सहयोग से कई उत्पादों को बाजार देने के साथ ही उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जा सकता है। जिससे उद्यमिता को बढ़ावा तो मिलेगा ही स्थानीय उद्यमियों को भी लाभ होगा।

PANCHANG:ठाकुर प्रसाद रूपेश पंचांग में तीज-त्य़ोहारों की दी गई तिथियों में मिल रही हैं हद से ज्यादा गलतियां, सोच-समझ कर करें भरोसा, देखें पूरी जानकारी

दोनों संस्थानों के बीच जल्द होगा एमओयू

बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही दोनों संस्थानों के बीच इन विषयों को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाएगा। कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि इसकी शुरूआत सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज और आइईटी लखनऊ से की जाएगी। इसके बाद आर्किटेक्चर, टाउन प्लानिंग व अन्य संस्थानों को भी इसका लाभ मिलेगा। प्रस्तुतिकरण प्रतिकुलपति प्रो. मनीष गौड़, सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के निदेशक प्रो. एमके दत्ता और आइईटी की प्रो. सीता लक्ष्मी और कैश के डॉक्टर अनुज शर्मा ने दिया। इस दौरान आईटी बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रो. एसएन उपाध्याय भी जुड़े और उन्होंने अपना सुझाव और मार्गदर्शन दिया।

GUJARAT RIOTS CASE: गुजरात दंगों पर एसआईटी की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए दिवंगत कांग्रेस विधायक एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, याचिका खारिज, जानें क्या कहा कपिल सिब्बल ने